फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lahore 1947: राजकुमार संतोषी ने 37 ऑडिशन के बाद किया कलाकार का चुनाव, दर्शक नाम जानने को हैं बेताब

Wed, 14 Feb 2024 04:37 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राजकुमार संतोषी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

राजकुमार संतोषी अपनी आगामी फिल्म 'लाहौर 1947' को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने फिल्म में एक अहम रोल के लिए ऑडिशन प्रक्रिया पूरी कर ली है। फिल्म का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले हो रहा है। इसमें लीड रोल सनी देओल अदा कर रहे हैं। तीनों दिग्गज मिलकर इस फिल्म को पेश करने जा रहे हैं, लिहाजा दर्शकों के बीच इसका गजब का उत्साह है। 

विज्ञापन


कौन है वह कलाकार?
एक मीडिया रिपोर्ट में यह पता चला है कि निर्देशक राजकुमार संतोषी ने 'लाहौर 1947' में एक अहम रोल के लिए करीब 37 ऑडिशन लिए। तब जाकर कलाकार का चयन हो सका है। यह ऑडिशन फिल्म में एक महत्वपूर्ण मेल लीड किरदार के लिए थे। इतने ऑडिशन के बाद आखिर निर्देशक की तरफ से किस अभिनेता के नाम पर मुहर लगी, यह जानने के लिए दर्शक भी बेताब हैं।
Shah Rukh Khan: 'स्लमडॉग मिलियनेयर' ठुकराने पर किंग खान ने तोड़ी चुप्पी, डैनी बॉयल को इस कारण किया था इंकार
विज्ञापन


लीड किरदार में नजर आएंगे सनी देओल
मालूम हो कि इस फिल्म में मुख्य किरदार सनी देओल अदा करते नजर आएंगे। इस प्रोजेक्ट से दर्शकों को काफी उम्मीदे हैं। हों भी क्यों न आखिर सनी देओल जैसे दमदार एक्टर, राजकुमार संतोषी जैसे निर्देशक और उसमें फिर आमिर खान भी शामिल हों तो फिल्म के कुछ अलग होने की उम्मीद तो की ही जा सकती है।
विज्ञापन

TRP This week: अनुज-अनुपमा की जिंदगी का तूफान लाया सीरियल की TRP में उछाल, 'तारक मेहता' की रेटिंग में सुधार

प्रीति जिंटा करने जा रही हैं कमबैक
इस फिल्म से प्रीति जिंटा भी अभिनय के दुनिया में लंबे समय बाद वापसी करने वाली हैं। फर्ज, द हीरो और भैयाजी सुपरहिट जैसी फिल्मों के बाद सनी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर जादू चलाने के लिए तैयार है। फिल्म 'लाहौर 1947' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। बताते चलें कि राजकुमार संतोषी और सनी देओल की जोड़ी इससे पहले कई फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी है। दोनों एक साथ 'घायल', 'दामिनी' और 'घातक' हिट फिल्में दे चुके हैं। 
Aditya Narayan: फैन के साथ बदसलूकी मामले में आदित्य नारायण ने पहली बार दी प्रतिक्रिया, चुप्पी तोड़ कही यह बात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें