फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Legend Saravanan: दूसरी फिल्म लेकर आ रहे हैं लेजेंड सरवनन, पिछली फिल्म 'द लेजेंड' के लिए हुए थे ट्रोल

Mon, 24 Jun 2024 02:54 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'द लेजेंड' में नजर आए अभिनेता लेजेंड सरवनन ने अपनी आगामी फिल्म की घोषणा कर दी है। उन्होंने आज, 24 जून 2024 को अपने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।  
विज्ञापन
लेजेंड सरवनन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिनेप्रेमियों के लिए ये साल काफी शानदार रहा है। इस साल कई बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्मे रिलीज हुई हैं और रिलीज होने वाली है। इसके अलावा कई और फिल्मों की घोषणा की गई है, जिससे निश्चित ही फैंस काफी खुश हैं। ऐसे में अब एक और फिल्म की घोषणा हो चुकी है, जिसका सिनेप्रेमियों को कुछ खास अंदाजा नहीं था। कॉलीवुड अभिनेता लेजेंड सरवनन ने अपनी आगामी फिल्म की घोषणा की है, जिसके बाद लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

विज्ञापन


'द लेजेंड' में अभिनय के लिए हुए थे ट्रोल
अभिनेता लेजेंड सरवनन की पहली फिल्म 'द लेजेंड' साल 2022 में रिलीज हुई थी। यह तमिल भाषा की साइंस फिक्शन एक्शन फिल्म थी, जिसे जेडी-जेरी द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया था। फिल्म में लेजेंड सरवनन के अलावा उर्वशी रौतेला, गीतिका तिवारी, प्रभु,विवेक, सुमन, योगी बाबू और नसीर जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म बॉक्स पर बुरी तरह असफल साबित हुई थी, इसके अलावा फिल्म को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया था। 
बेहद आलीशान है सोनाक्षी-जहीर का नया आशियाना
विज्ञापन

पहली फिल्म की असफलता के बाद दोबारा कर रहें वापसी
सरवनन तमिलनाडु के एक प्रसिद्ध शॉपिंग डेस्टिनेशन 'द न्यू लीजेंड सरवाना स्टोर्स' के मालिक हैं। वह मुख्य रूप से एक कारोबारी हैं, जिन्होंने अपनी पिछली फिल्म 'द लेजेंड' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। बॉक्स ऑफिर पर उनकी पिछली फिल्म को मिली नकारात्मक समीक्षा के बाद किसी ने नहीं सोचा था कि वह दोबारा फिल्मों में वापसी करेंगे। उन्होंने इस फिल्म को मिली असफलता को खुद पर हावी नहीं होने दिया और एक बार फिर से बतौर अभिनेता खुद को साबित करने के लिए कमर कस चुके हैं। 
विज्ञापन

'बिग बॉस ओटीटी 3' में पहले ही हफ्ते भिड़े ये प्रतिभागी, जमकर हुई लड़ाई
सोशल मीडिया अकाउंट पर की फिल्म की आधिकारिक घोषणा
अपनी पिछली फिल्म के रिलीज के लगभग दो साल बाद, उन्होंने आज अपने दूसरे फिल्म की घोषणा की है। वह सुपरहिट फिल्म 'गरुड़न' के लिए मशहूर दुरई सेंथिलकुमार के साथ मिलकर इस फिल्म पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म की आज यानी 24 जून को आधिकारिक घोषणा की गई है, जिसकी शूटिंग भी शुरु हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर अभिनेता के कुछ दमदार लुक भी जारी किए गए हैं। अभिनेता को उम्मीद है कि इस फिल्म के साथ वह अपनी अभिनय क्षमता साबित कर पाएंगे। 
जहीर की दुल्हन की साड़ी की कीमत जान उड़ जाएंगे आपके होश

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें