फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laapataa Ladies: 'हर नई दुल्हन को समर्पित है यह गाना', लापता लेडीज के गाने बेड़ा पार को मिली दर्शकों की सराहना

Thu, 22 Feb 2024 11:31 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' की रिलीज डेट नजदीक आ रही है। निर्माताओं ने फिल्म का एक नया गाना रिलीज कर दिया है, जो ग्रामीण भारत में एक विवाहित जोड़े के बीच प्यार और रोमांस की झलक दिखाता है।
विज्ञापन
लापता लेडीज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक किरण राव इन दिनों अपनी फिल्म 'लापता लेडीज' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबर्दस्त उत्साह देखने मिल रहा है। वहीं, इसके ट्रेलर और गानों को भी खूब पसंद किया जा रहा है। फिलहाल, मेकर्स फिल्म की प्रमोशन में जुटे हुए हैं। अब हाल ही में, निर्माताओं ने फिल्म का नया गाना 'बेड़ा पार' रिलीज कर दिया है। गाने को सोशल मीडिया पर खूब सराहना मिल रही है।
विज्ञापन


लड़की की विदाई को खूबसूरती से पर्दे पर दिखाता है गाना
किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' की रिलीज डेट नजदीक आ रही है। निर्माताओं ने फिल्म का एक नया गाना रिलीज कर दिया है, जो ग्रामीण भारत में एक विवाहित जोड़े के बीच प्यार और रोमांस की झलक दिखाता है। यह गाना दर्शकों को फिल्म की ग्रामीण दुनिया में ले जाता है और शादी के बाद लड़की की विदाई को खूबसूरती से पर्दे पर दिखाता है।

सोशल मीडिया पर मिल रही है सराहना
'बेड़ा पार' गाने को सोना महापात्रा ने गाया है। वहीं, गाने के बोल प्रशांत पांडे ने लिखे हैं और इसे राम संपत ने संगीतबद्ध किया है। यूजर्स ने इस गाने को लेकर अपने विचार साझा किए हैं। एक यूजर ने लिखा,  "यह गाना हर नवविवाहित दुल्हन के लिए एक पीओवी है। लड़की जिस तरह से गाने में मासूमियत से सभी भाव दे रही है, वह अच्छा लगा।" दूसरे यूजर ने लिखा, "कोई शब्द नहीं... बस गहरी भावनाओं वाला एक साधारण गीत लग रहा है।" एक और यूजर ने लिखा, 'इस गाने ने दिल जीत लिया है। आमिर एक बेहतरीन फिल्म के साथ वापस आ गए हैं।'
विज्ञापन


इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि किरण 'लापता लेडिज' की स्टारकास्ट के साथ जोर-शोर से इसके प्रमोशन में जुटी हुईं हैं। फिल्म 1 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव और रवि किशन ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म बिप्लब गोस्वामी की कहानी पर आधारित है, जिसका स्क्रीनप्ले स्नेहा देसाई और डायलॉग दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें