फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khloe Kardashian: क्लो कार्दशियन ने साझा की खुशी कपूर की तस्वीर, प्रशंसकों ने जमकर कीं मजेदार टिप्पणियां

Fri, 19 Jul 2024 05:06 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

क्लो कार्दशियन ने अभिनेत्री खुशी कपूर की एक वेडिंग लुक वाली तस्वीर साझा की हैं। इस तस्वीर को उन्होंने अपनी पसंदीदा तस्वीर बताया है। उनकी इस पोस्ट से भारतीय प्रशंसक हैरान हैं और तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। 
विज्ञापन
क्लोए कार्दशियन और खुशी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @khloekardashian और @khushi05k
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किम कार्दशियन और उनकी बहन क्लो कार्दशियन ने हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शिरकत की। दोनों बहनों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचे रखा। इस शादी में आने के बाद से ही दोनों बहने चर्चा का विषय बनी हुई हैं। किम और क्लो कार्दशियन अपने भारत दौरे से शानदार लुक को लगातार साझा कर रही हैं। इस बीच, उन्होंने खुशी कपूर की वेडिंग लुक वाली तस्वीर साझा की है। क्लो की इस पोस्ट पर भारतीय प्रशंसकों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। 
विज्ञापन


खुशी की तस्वीर है पसंदीदा
अपने स्नैपचैट पर तस्वीर साझा करते हुए क्लो ने लिखा, ‘मुझे लगता है कि यह मेरी पसंदीदा तस्वीरों में से एक है।’ इस तस्वीर में खुशी को एक खूबसूरत सफेद लहंगे में देखा जा सकता है, जबकि वह मिरर सेल्फी ले रही हैं। उन्होंने अपने बालों को पोनीटेल में स्टाइल किया और डायमंड चोकर के साथ अपने लुक को पूरा किया है।
कैंसर से जंग के बीच हिना ने दिखाई दिलेरी, पोस्ट साझा कर बोलीं- 'चलते रहो'
विज्ञापन

Khushi Kardashian
विज्ञापन

byu/gossipgirllll inBollyBlindsNGossip

भारतीय प्रशंसकों ने दी ये प्रतिक्रिया
क्लो के इस पोस्ट से भारतीय प्रशंसक हैरान रह गए। कुछ यूजर्स ने तो मजाक में यह भी कहा कि क्लो ने उन्हें पहली नजर में केंडल जेनर समझ लिया होगा। वहीं, एक यूजर ने लिखा, बेशक, वह अपनी बहन को हाइप करेंगी। अरे रुको, वह केंडल नहीं है! एक अन्य ने लिखा, ‘खुशी जेनर।’ एक यूजर ने टिप्पणी की, ‘सच कहूं तो वह इस पोशाक में बहुत खूबसूरत लग रही हैं।’ 

भारत का जताया था आभार
क्लो ने अपने एक पोस्ट के माध्यम से यह स्पष्ट किया है कि उन्हें भारत में समय बिताना पसंद हैं। उन्होंने हाल ही में एक पोस्ट में लिखा था, ‘धन्यवाद भारत! यह एक सपना सच होने जैसा था! कुछ दिनों के लिए अपनी संस्कृति को हमारे साथ साझा करने की आपकी दयालुता के लिए  किम और मैं बहुत आभारी हैं। जादुई यादें।’ 
Bad Newz OTT: जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी 'बैड न्यूज'! इस दिन होगी विक्की-तृप्ति की फिल्म स्ट्रीम

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें