यह पोस्ट वायरल होने के बाद डिलीट कर दिया गया था। इसमें रघु ने आरोप लगाया था कि एक मशहूर डॉक्टर ने उनके पिता को फोन किया और कहा कि सुरेश गोपी उनका आशीर्वाद लेने के लिए उनके घर आएंगे।
मशहूर कथकली नर्तक कलामंडलम गोपी ने बुधवार को कहा कि अभिनेता और भाजपा सुरेश गोपी के साथ उनके लंबे समय से सौहार्दपूर्ण रिश्ते हैं। उन्होंने साफ किया कि उन्होंने कभी भी पद्म भूषण के लिए भाजपा नेता से संपर्क नहीं किया था।
कलामंडलम ने किया सुरेश गोपी का बचाव
उन्होंने कहा कि सुरेश गोपी उन्हें गुरू मानते हैं और उन्हें उनके घर आने के लिए किसी की अनुमति की आवश्यकता नहीं है। 'गोपी आसन' के नाम से मशहूर कलामंडलम गोपी की यह सफाई उनके बेटे रघु गुरुकृपा की ओर से किए गए एक फेसबुक पोस्ट कुछ दिनों बाद आया है। इस पोस्ट में रघु ने आरोप लगाया था कि 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा उम्मीदवार सुरेश गोपी ने उनके समर्थन के लिए उनके पिता को प्रभावित करने की कोशिश की थी। हालांकि, भाजपा नेता ने इस आरोप से इनकार किया है।
भाजपा नेता पर लगे थे गंभीर आरोप
यह पोस्ट वायरल होने के बाद डिलीट कर दिया गया था। इसमें रघु ने आरोप लगाया था कि एक मशहूर डॉक्टर ने उनके पिता को फोन किया और कहा कि सुरेश गोपी उनका आशीर्वाद लेने के लिए उनके घर आएंगे। इस पोस्ट में आगे बताया गया था कि 'जब डॉक्टर को बताया गया कि ऐसा नहीं हो सकता तो डॉक्टर ने (कलामंडलम गोपी) से पूछा कि क्या वे पद्म भूषण चाहते हैं। पोस्ट में इस कथित बातचीत से जुड़े स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर सामने आए थे।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि कई वीआईपी सुरेश गोपी की ओर से उनके पिता को लुभाने की कोशिश कर रहे थे। वहीं, इन आरोपों का खंडन करते हुए सुरेश गोपी ने कहा था कि कलामंडलम गोपी उनके गुरु की तरह हैं और इसी वजह से उन्होंने उनसे मुलाकात की थी।
Priyanka Chopra: अयोध्या पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती और पति निक के साथ किए रामलला के दर्शन