अमिताभ बच्चन इन दिनों लोकप्रिय टीवी क्विज रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 16वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। शो के हर एपिसोड में दर्शकों को कुछ न कुछ मजेदार बातें सुनने को मिलती रहती है। कभी प्रतिभागियों के मुंह से तो कभी शो के होस्ट बिग बी के मुंह से। इसी बीच, शो के नए एपिसोड का प्रोमो सामने आया है, जिसमें एक बार फिर से बिग बी को मजे की बात बताते हुए सुना जा सकता है।
देवी जी, हम अब शादीशुदा हो गए हैं
केबीसी 16 के नए एपिसोड में आई एक प्रतिभागी ने अमिताभ बच्चन ने पूछा कि क्या वो अपने कॉलेज के दिनों में गर्ल्स कॉलेज लेडी श्रीराम, गार्गी या कमला नेहरू कॉलेज के पास आया करते थे। इस पर बिग बी ने अपने अनोखे अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि देखिए देवी जी, क्या है कि हम अब शादीशुदा हो गए हैं और नाती-पोता भी हो गए है।
हमारा इंप्रेशन खराब हो जाएगा: अमिताभ बच्चन
अमिताभ ने आगे कहा कि वो जमाना जवानी का था। उसके बारे में आपको क्या बताए। बताने से हमारी पूरी पोल खुल जाएगी और ये सार्वजनिक कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि लोग थोडा सा सोचेंगे कि अच्छा ऐसा था वो। हमारा इंप्रेशन खराब हो जाएगा। बता दें कि अमिताभ बच्चन ने किरोड़ीमल कॉलेज से पढ़ाई की है।
Vihaan Samat: अनन्या के साथ 'कॉल मी बे' के बाद 'सीटीआरएल' में नजर आएंगे विहान, अभिनेत्री को लेकर कही ये बात
'वेट्टैयन' में रजनीकांत के साथ नजर आएंगे अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन जल्द ही रजनीकांत के साथ फिल्म 'वेट्टैयन' में नजर आएंगे। इसका निर्देशन टीजे ज्ञानवेल ने किया है। बिग बी को पिछली बार कल्कि 2898 एडी में देखा गया था, जिसमें उन्होंने अश्वत्थामा का किरदार निभाया था। दर्शकों ने उनके काम को काफी पसंद किया था। फिल्म को नाग अश्विन ने डायरेक्ट किया था।
Kamal Aur Meena Announced: परदे पर आ रही है कमाल अमरोही और मीना कुमारी की लव स्टोरी, फिल्म का हुआ एलान