फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan: कार्तिक ने छोटे परदे पर भी जमाया खेल का रंग, वर्ल्ड कप मैचों के मुफ्त प्रसारण का करेंगे प्रचार

Wed, 15 May 2024 01:32 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने फिर टीम बनाई है। अब कार्तिक इसके अभियान 'फ्री फॉर ऑल, हर मैच हर बॉल' का चेहरा बन गए हैं।
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत 2 जून से होगी। देश भर के प्रशंसक मेन इन ब्लू का समर्थन कर रहे हैं। आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 अभियान की सफलता के बाद डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने एक बार फिर अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ सहयोग किया है। अब कार्तिक इसके अभियान 'फ्री फॉर ऑल, हर मैच हर बॉल' का चेहरा बन गए हैं। अभियान के लिए हाल ही में जारी किया गया विज्ञापन फिल्म टूर्नामेंट के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार की मोबाइल पर मुफ्त पेशकश की जानकारी देती है, जिससे देश भर के सभी क्रिकेट प्रशंसकों को कोई भी क्रिकेट एक्शन मिस नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन में दिखा टीम इंडिया के लिए जोश
क्रिकेट के प्रति कार्तिक के प्रेम को सभी जानते हैं और बॉलीवुड अभिनेता इस खेल के प्रति बेहद भावुक हैं। वहीं बात करें विज्ञापन की तो इसकी शुरुआत भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म के एक शॉट के साथ होती है और टीम इंडिया की जर्सी में कार्तिक आर्यन एक घोषणा करते हैं। उन्हें हर कोने से क्रिकेट प्रशंसकों को इकट्ठा करते, नाचते और 'सभी के लिए मुफ्त' जिंगल पर जश्न मनाते हुए दिखाया गया है। वे घोषणा करते हैं कि उपयोगकर्ता आगामी आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का 'हर मैच हर बॉल' डिज्नी प्लस हॉटस्टार मोबाइल एप पर निशुल्क देख सकते हैं। डिज्नी प्लस हॉटस्टार टीम का विज्ञापन विजय मौर्य द्वारा निर्देशित है। यह फिल्म अपने आकर्षक जिंगल के साथ खेल के उत्साह और भारतीयों के जीवन में इसके महत्व को दर्शाती है। वे टीम इंडिया के लिए जश्न मनाने और जयकार करने के लिए एक साथ आते हैं। खास बात यह है कि फिल्म में इरफान पठान और संजय मांजरेकर भी कैमियो निभाते नजर आ रहे हैं।

कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कार्तिक के लिए जुनून है क्रिकेट
डिज्नी प्लस हॉटस्टार के प्रवक्ता ने कहा, 'क्रिकेट हर भारतीय के दिल में एक विशेष स्थान रखता है और हमारा मिशन सभी तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करना है। इस अभियान के माध्यम से हमारा लक्ष्य खेल की पहुंच को देश के हर कोने तक पहुंचाना है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि हमारे उपयोगकर्ता अपने मोबाइल उपकरणों पर आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के हर रोमांचक पल का मुफ्त में अनुभव कर सकें। हम एक बार फिर कार्तिक आर्यन के साथ सहयोग करने को लेकर रोमांचित हैं। क्रिकेट और मनोरंजन के प्रति उनका जुनून इस अभियान की भावना से पूरी तरह मेल खाता है।
विज्ञापन

कार्तिक ने जताया उत्साह
कार्तिक आर्यन ने कहा, 'क्रिकेट मेरे लिए सिर्फ एक खेल नहीं है, यह एक आजीवन जुनून है। मैंने आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के हर पल को जीया और सांस लिया और आगामी आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया को अच्छा प्रदर्शन करते देखने के लिए उत्सुक हूं। डिज्नी प्लस हॉटस्टार के साथ फिर से सहयोग करके बेहद रोमांचित हूं। क्रिकेट प्रशंसकों को पता चले कि वे मोबाइल पर मुफ्त में टूर्नामेंट का आनंद ले सकते हैं।'

Dia Mirza: दीया मिर्जा ने मनाया अपने लाडले बेटे का जन्मदिन, शामिल हुईं बॉलीवुड की बोल्ड एंड ब्यूटीफुल माएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें