फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit Roy: अपनी असफलताओं पर रोहित रॉय ने की बात, बोले- 'स्वाभिमान' की सफलता ने मेरा दिमाग खराब कर दिया था

Wed, 06 Mar 2024 09:55 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रोहित रॉय ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन शो 'स्वाभिमान' से किया था। इस शो की वजह से वे रातों-रात स्टार बन गए थे। रोहित बीते दिनों को याद करते हुए कहते हैं, 'मेरा पहला शो काफी हिट रहा। लोग मुझे 'ऋषभ मल्होत्रा' के नाम से बुलाने लगे थे।
विज्ञापन
रोहित रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता रोहित रॉय टेलीविजन इंडस्ट्री के मशहूर नामों में से एक नाम हैं। पिछले दिनों वे वेब सीरीज 'कर्मा कालिंग' में नजर आए थे। इस शो में दर्शकों ने उनके किरदार को काफी पसंद किया था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान वे अपने करियर के उतार-चढ़ाव और टेलीविजन इंडस्ट्री के बारे में खुलकर बातें करते दिखाई दिए। 
विज्ञापन


मुझे घमंड हो गया था 
रोहित रॉय ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन शो 'स्वाभिमान' से किया था। इस शो की वजह से वे रातों-रात स्टार बन गए थे। रोहित बीते दिनों को याद करते हुए कहते हैं, 'मेरा पहला शो काफी हिट रहा। लोग मुझे 'ऋषभ मल्होत्रा' के नाम से बुलाने लगे थे। सफलता मेरे दिमाग पर चढ़ गया था। मुझे लगने लगा था कि जो भी हूं मैं ही हूं। सच कहूं तो मुझ में अहंकार भर गया था।'

Dakota Johnson: 'मैडम वेब' के बाद डकोटा ने सुपरहीरो फिल्मों से की तौबा, कहा- अब नहीं करूंगी ऐसी फिल्में
विज्ञापन


अहंकार बना असफलता का कारण 
रोहित रॉय अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'जब मैंने 'स्वाभिमान' किया था उस वक्त मेरी उम्र काफी कम थी। मैं एक छोटे से शहर से आया था और अचानक ही सब कुछ मेरे लिए बदल गया था। मुझे लगने लगा था कि मैं जो कर रहा हूं वही सही है, लेकिन मेरे कुछ फैसले गलत निकले। मुझे लगता है कि मेरा अहंकार ही मेरी असफलता का कारण बना।'
विज्ञापन


दीपिका की इस साड़ी की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

टेलीविजन इंडस्ट्री को चेंज होने की जरूरत है 
रोहित रॉय टेलीविजन के अलावा फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुके हैं। वे 'द मुंबई सागा', 'शूटआउट एट लोखंडवाला' और 'काबिल' जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। हाल ही में वे ओटीटी प्लेटफ्रॉम पर भी नजर आए। अभिनेता ने कहा, 'देखिए अब दर्शकों का टेस्ट बदल रहा है। वे वही सास-बहू वाले ड्रामा देखकर ऊब चुके हैं। उन्हें कुछ नया चाहिए जो ओटीटी प्लेटफॉर्म उन्हें दे रहा है। दरअसल टेलीविजन इंडस्ट्री को बदलने की जरुरत है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें