जीनत अमान अपने बेबाक और बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर हैं। अभिनेत्री ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा है, 'आप इसे एक बूढ़ी महिला की शिकायत कहकर खारिज कर सकते हैं, लेकिन मेरी राय है और मेरे लिए ये बात मैटर करती है।
दिग्गज अदाकारा जीनत अमान एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रही हैं। इन दिनों वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में, निर्देशक राजीव चौधरी ने जीनत अमान के ऊपर बायोपिक बनाने की घोषणा की। इस फिल्म में जीनत का किरदार अभिनेत्री पायल घोष निभा रही हैं। अब स्वयं जीनत अमान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट साझा करते हुए अपने मन की बात फैंस के साथ साझा साथ साझा की है।
विज्ञापन
मेरे बिना मेरी बायोपिक बनाना है मूर्खता
जीनत अमान अपने बेबाक और बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर हैं। अभिनेत्री ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा है, 'आप इसे एक बूढ़ी महिला की शिकायत कहकर खारिज कर सकते हैं, लेकिन मेरी राय है और मेरे लिए ये बात मैटर करती है। मुझे शामिल किए बिना या मेरी कहानी जाने बिना मुझ पर बायोपिक बनाना मूर्खता है।'
मैं सिर्फ जानती हूं अपनी सच्चाई
जीनत अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'इंटरनेट पर या सार्वजनिक डोमेन पर मेरे बारे में जो जानकारी उपलब्ध है उनमें कितनी सच्चाई है यह सिर्फ मैं जानती हूं। बिना मेरी राय के या मेरी जिंदगी पर शोध किए बगैर अगर कोई फिल्म बनती है तो वह मेरे ख्याल से बायोपिक नहीं होगी। जैसे मैं खुद को जानती हूं वैसे मुझे कोई और नहीं जानता है।'
कई राज दफन हैं मुझ में
जीनत अमान ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। उनकी फिल्म आज भी लोगों को काफी पसंद है। अभिनेत्री कहती हैं, 'लोगों ने मेरी फिल्में देखी हैं, लेकिन मेरी जिंदगी की सच्चाई सिर्फ मुझे पता है। मैं नहीं चाहती हूं कि मेरी बायोपिक में मुझे सिर्फ एक बोल्ड अभिनेत्री के तौर पर दिखाया जाए। अगर फिल्म बन रही है तो मुझ से बात की जाए, मेरी राय सुनी जाए मैं उम्मीद करती हूं।'