फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar: करण जौहर ने मां हीरू को दी जन्मदिन की बधाई, सोशल मीडिया पर भावुक नोट साझा कर लिखी ये बात

Mon, 18 Mar 2024 11:50 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

करण जौहर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें साझा की हैं। एक में वह अपनी मां को दुलार करते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में हीरू जौहर अपने नाती-नातिन यश और रूही के साथ नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
करण जौहर, हीरू जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्देशक करण जौहर की मां हीरू जौहर का आज जन्मदिन है। मां के खास दिन पर करण ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है। निर्देशक ने अपनी मां के साथ तस्वीरें साझा करते हुए एक भावुक नोट लिखा है। इसमें उन्होंने मां से मिली परवरिश की तारीफ करते हुए उन्हें प्रकृति का स्वरूप बताया है। साथ ही खुद को खुशनसीब बताया है कि उन्हें हीरू जौहर जैसी मां मिलीं। नोट में करण ने और क्या लिखा? आइए जानते हैं।

विज्ञापन

Dabangg 4: 'चुलबुल पांडे' के किरदार में फिर लौटेंगे सलमान खान, अरबाज खान ने दबंग 4 पर लगाई पक्की मुहर?

साझा कीं प्यारी तस्वीरें
करण जौहर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें साझा की हैं। एक में वह अपनी मां को दुलार करते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में हीरू जौहर अपने नाती-नातिन यश और रूही के साथ नजर आ रही हैं। इसके साथ करण जौहर ने लिखा है, 'मां प्रकृति का स्वरूप हैं। मां बिना किसी शर्त के प्यार देती हैं और उस प्यार की कोई सीमा नहीं होती। मैं खुशनसीब हूं कि मुझे ऐसी मां मिलीं, जिन्होंने मुझे जमीन से जुड़कर रहना सिखाया और यह यकीन दिलाया कि पेशेवर उपलब्धियां हमें परिभाषित नहीं करतीं... हमारी पहचान हमारे व्यवहार से होती है'। 
विज्ञापन


इस बात के लिए मां को कहा शुक्रिया
करण जौहर ने आगे लिखा, 'मां ने मुझे विश्वास दिलाया कि अच्छाई महत्वाकांक्षा से ज्यादा महत्वपूर्ण है। अगर मैं किसी परिस्थिति में सही हूं तो मुझे लड़ाई की जरूरत नहीं है। आखिरकार धैर्य ही काम आता है और पहचान दिलाता है। लव यू मां, जन्मदिन मुबारक हो... मुझे इस दुनिया में लाने और मेरी दुनिया बनने के लिए धन्यवाद...'।
विज्ञापन

Lakme Fashion Week 2024: रैंप पर जाह्नवी-आदित्य ने रॉयल अंदाज में बिखेरा जलवा, अनन्या पांडे ने भी मचाया धमाल

फिल्मी हस्तियों ने लिखे बधाई संदेश
करण जौहर के इस पोस्ट पर उनके फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के सितारे भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कैटरीना कैफ ने हार्ट इमोजी बनाया है। मलाइका अरोड़ा ने लिखा, 'हीरू आंटी को जन्मदिन मुबारक है। सोनी राजदान ने लिखा, 'प्यारी हीरू को मेरी तरफ से खूब प्यार, जन्मदिन की बधाई हो'। इनके अलावा फराह खान, हुमा कुरैशी, सुनीता कपूर, डायना पेंटी और मनीष पॉल समेत तमाम कलाकारों ने भी शुभकामाएं दी हैं।
Kanguva: इस दिन आएगा सूर्या की 'कांगुवा' का धमाकेदार टीजर, फिल्म के रिलीज डेट की भी होगी घोषणा!
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें