फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Javed Akhtar: पिता के साथ अपने रिश्ते पर जावेद अख्तर ने की खुलकर बात, बताया- उनसे कभी वो प्यार नहीं हुआ महसूस

Mon, 18 Mar 2024 10:37 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


फिल्म 'शोले' के लेखक जावेद अख्तर काफी कम उम्र में अपनी मां को खो दिए थे। पिछले दिनों एक साक्षात्कार के दौरान पिता के साथ अपने तनावपूर्ण संबंधों पर बात करते हुए बोले, 'मेरी मां की मौत के बाद मेरे लिए सब कुछ बदल गया था।
विज्ञापन
जावेद अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जावेद अख्तर बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीतकार और पटकथा लेखक हैं। फिल्म इंडस्ट्री को उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। जावेद अख्तर प्रसिद्ध कवि और फिल्म गीतकार जान निसार अख्तर के बेटे हैं। हाल ही एक इंटरव्यू के दौरान जावेद अख्तर अपनी जिंदगी के उतार-चढ़ाव से लेकर पिता के साथ अपने कॉम्प्लिकेटेड रिश्ते के बारे में खुलकर बातें करते दिखाई दिए। 
विज्ञापन


पिता के साथ था तनावपूर्ण संबंध 
फिल्म 'शोले' के लेखक जावेद अख्तर काफी कम उम्र में अपनी मां को खो दिए थे। पिछले दिनों एक साक्षात्कार के दौरान पिता के साथ अपने तनावपूर्ण संबंधों पर बात करते हुए बोले, 'मेरी मां की मौत के बाद मेरे लिए सब कुछ बदल गया था। पिता के साथ मैंने वो प्यार या गर्माहट कभी महसूस ही नहीं किया जो एक पिता-पुत्र के रिश्ते में होता है। मेरी दूसरी मां थीं, लेकिन मैंने कभी खुद को उनके करीब महसूस नहीं किया।'

Mukesh Khanna: 'शक्तिमान' में रणवीर सिंह की कास्टिंग पर भड़के मुकेश खन्ना, बोले- ऐसी इमेज वाला...
विज्ञापन


जिंदगी से शिकायत नहीं 
जावेद अख्तर को पद्म विभूषण-पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। जिंदगी उन्हें जैसे मिली उन्होंने उसे वैसे ही स्वीकार कर लिया। जावेद अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'जिंदगी एक पैकेज है, आप लिए सिर्फ खुशियां नहीं चुन सकते हैं। आपके हिस्से में जो दुख हैं उन्हें भी आपको जीना पड़ेगा। देखिए, जिंदगी में कोई एडिट बटन नहीं है कि आप अपनी मर्जी से अपनी कहानी फिर से लिख सकते हैं।'
विज्ञापन


Sunday Box Office: 'योद्धा' के सामने नहीं चला अदा की 'बस्तर' का जादू, सौ करोड़ के पार पहुंची 'शैतान'

पिता से शिकायत नहीं 
जावेद अख्तर को अब पिता के साथ अपने संबंधों को लेकर कोई मलाल नहीं है। वे कहते हैं, 'अगर मेरे हाथ में होता तो मैं अपनी कहानी अलग से लिखता, लेकिन यह संभव नहीं है। मैं जानता हूं मेरे पिता बड़े शायर थे। समाज में उनका एक रुतबा था, लेकिन जिंदगी के दूसरे पहलुओं में वे सफल नहीं हो पाए। खैर, अब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तब समझ में आता है कि एक इंसान सब कुछ नहीं हो सकता है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें