फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: आदित्य धर की मेगा प्रोजेक्ट में निर्देशक की तस्वीर देख खुश हुईं कंगना, बोलीं-ये असली स्टार हैं

Sat, 27 Jul 2024 02:13 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आदित्य धर ने बतौर डेब्यू डायरेक्टर 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' फिल्म के साथ 350 करोड़ की कमाई कर इतिहास रच दिया था। अब आदित्य के इस मेगा प्रोजेक्ट की कंगना ने खुलकर तारीफ की है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
विज्ञापन
कंगना रणौत, रणवीर सिंह-आदित्य धर की फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम: @officialjiostudios, @kanganaranaut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक आदित्य धर ने आज यानी (27 जुलाई) को अपनी अगली फिल्म के लिए रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल के साथ अपने मेगा प्रोजेक्ट की घोषणा की है। आदित्य धर ने बतौर डेब्यू डायरेक्टर 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' फिल्म के साथ 350 करोड़ की कमाई कर इतिहास रच दिया था। अब आदित्य के इस मेगा प्रोजेक्ट की कंगना ने खुलकर तारीफ की है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
विज्ञापन


रणवीर सिंह ने साझा किया पोस्ट
रणवीर सिंह ने आदित्य धर के साथ इस प्रोजेक्ट को शेयर करते हुए लिखा, 'मेरा यह प्रोजेक्ट उन लोगों के लिए है, जिन्होंने धैर्य बनाए रखा और इस तरह के प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे थे। मैं आप सबसे वादा करता हूं कि इस बार सिनेमैटिक एक्सपीरियंस ऐसा होगा, जैसा पहले कभी न देखा हो।'

कंगना ने की तारीफ
घोषणा के तुरंत बाद, भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना ने उनके पोस्ट को फिर से शेयर किया और इस सहयोग के बारे में अपने विचार साझा किए। उन्होंने अभिनेताओं के साथ फ्रेम में निर्देशक आदित्य को शामिल करने के लिए निर्माताओं की सराहना की। कंगना ने एक्स पर इस प्रोजेक्ट की तारीफ करते हुए लिखा, "इस घोषणा के बारे में, जो सबसे सराहनीय है और जिसकी मैं तारीफ करती हूं वह यह है कि सितारों के बीच निर्देशक की तस्वीर भी है।  फिल्म निर्माता सिनेमा के असली सितारे हैं, उनके साथ अलग तरह व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए। पूरी टीम को बधाई।"
विज्ञापन

 

एक्शन से भरपूर होगी फिल्म?
 इस फिल्म की शूटिंग अब आधिकारिक रूप से शुरू हो चुकी है। यह राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता आदित्य धर की दूसरी प्रमुख मोशन पिक्चर होगी, जो वर्ष 2019 में रिलीज हुई रिकॉर्ड तोड़ ब्लॉकबस्टर 'उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक' के बाद है। खबरों की मानें तो इस फिल्म को बड़े बजट के साथ बड़े पैमाने पर शूट किया जाएगा। फिल्म की शूटिंग छह महीने तक चलेगी, जिसमें धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस और कहानी में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे।

Deepika Padukone: रणवीर की नई फिल्म को लेकर उत्साहित हैं दीपिका पादुकोण, खास अंदाज में लुटाया प्यार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें