फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharaj: जुनैद खान के बहनोई नुपुर शिखरे ने की ‘महाराज’ की समीक्षा, फिल्म को लेकर कही ये बात

Wed, 10 Jul 2024 09:26 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जुनैद खान की फिल्म ‘महाराज’ को लेकर उनके बहनोई नुपुर शिखरे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सिद्धार्थ पी मल्होत्रा द्वारा निर्देशित ‘महाराज’ में जुनैद के अभिनय को काफी पसंद किया गया है।
 
विज्ञापन
नुपुर शिखरे - फोटो : इंस्टाग्राम @nupur.shikhare और @ siddharthpmalhotra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने हाल ही में ओटीटी के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखा है। उन्होंने फिल्म ‘महाराज’ से डेब्यू किया है। यह फिल्म 1862 के महाराज मानहानि केस पर आधारित है। फिल्म को काफी प्रशंसा भी मिल रही है, वहीं अभिनेता जुनैद खान को उनके अभिनय के लिए भी सराहा जा रहा है। अब अभिनेता के बहनोई नुपुर शिखरे ने उनकी फिल्म की समीक्षा की है। नुपुर को जुनैद खान का अभिनय काफी पसंद आया है। आइए जानते हैं उन्होंने फिल्म को लेकर क्या कहा?
विज्ञापन


गुमनाम नायक की कहानी है ‘महाराज’
सिद्धार्थ पी मल्होत्रा द्वारा निर्देशित, जुनैद खान की पहली फिल्म ‘महाराज’ एक गुमनाम नायक और इतिहास के एक अध्याय की कहानी है। हालांकि, फिल्म की रिलीज में कुछ मुश्किलें भी सामने आईं। सभी बाधाओं को पार करने के बाद फिल्म आखिरकार 21 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई।
Sahil Khan: अभिनेता साहिल खान को इस वजह से मिली जमानत, गिरफ्तारी से बचने के लिए की थी पांच राज्यों की यात्रा
विज्ञापन


नुपुर शिखरे को कैसी लगी फिल्म?
सिनेमा को पसंद करने वालों ने फिल्म देखने के बाद कलाकारों की खूब तारीफ की, जिसमें जयदीप अहलावत भी शामिल थे। वहीं, जब आमिर खान की बेटी आयरा खान के पति नुपुर शिखरे से फिल्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे लेकर काफी सकारात्मक जवाब दिए। पैपराजी ने जब मराठी में उनसे पूछा कि क्या उन्होंने ‘महाराज’ देखी है? इस पर उन्होंने कहा, ‘बेशक, यह मुझे पसंद आई’, जब पैपराजी ने उनकी पत्नी आयरा खाने के बारे में पूछा कि वो कैसी हैं तो उन्होंने कहा, ‘मस्त!’
विज्ञापन


ग्लोबल हिट बनी ‘महाराज’
नेटफ्लिक्स और वाईआरएफ एंटरटेनमेंट के सहयोग से बनी जुनैद खान की फिल्म महाराज ग्लोबल हिट बन चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने 22 देशों में वैश्विक गैर-अंग्रेजी शीर्ष दस की सूची में जगह बना ली है। रिलीज के दूसरे हफ्ते में ही फिल्म को  5.3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके थे।
Bad Newz: 'बैड न्यूज' के प्रमोशन के बीच विक्की कौशल-एमी विर्क ने की जमकर मस्ती, बोले- यह बहुत अच्छा....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें