फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NTR: बियॉन्ड फेस्ट में एनटीआर को मिला तगड़ा सम्मान, 'आरआरआर' देखने के बाद दर्शकों ने खड़े हो कर बजाईं तालियां

Wed, 25 Sep 2024 06:59 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ के लोकप्रिय अभिनेता जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'देवरा' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस बीच उनकी पिछली फिल्म 'आरआरआर' के लिए उन्हें बियॉन्ड फेस्ट  में दर्शकों से काफी सराहना मिली है। 
विज्ञापन
'एनटीआर 31' - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जूनियर एनटीआर साउथ फिल्मों के बड़े सुपरस्टार हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दे कर अपने लिए एक तगड़ा फैन बेस खड़ा किया है। अपनी पिछली फिल्म 'आरआरआर' के बाद से वह देश ही नहीं विदेश में भी काफी लोकप्रिय हो गए हैं। इन दिनो वह अपनी आगामी फिल्म 'देवरा' को लेकर चर्चा में हैं। हाल में ही वह अपनी आगामी फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए बियॉन्ड फेस्ट में भाग लिया, जहां उन्हें दर्शकों से भरपूर सराहना मिली है।

विज्ञापन


'आरआरआर' के लिए मिली स्टैंडिंग ओवेशन 
इस फेस्ट में जूनियर एनटीआर की पिछली ब्लॉकबस्टर 'आरआरआर' की स्क्रीनिंग हुई। इस दौरान जूनियर एनटीआर का जोरदार स्वागत हुआ। अभिनेता को उनके अभिनय के लिए लोगों से काफी ज्यादा सराहना मिली। इसके बाद दर्शकों ने कुछ मिनटों तक उनके लिए खड़े हो कर तालियां बजाईं। इससे उनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। गुरुवार को अभिनेता की आगामी फिल्म देवरा को भी इस फेस्ट में प्रदर्शित किया जाएगा। अभिनेता भी अपनी आगामी फिल्म के स्क्रीनिंग में शामिल रहेंगे। 
Game Changer: इस दिन धूम मचाएगा गेम चेंजर का दूसरा गाना, फिल्म के नए पोस्टर में राम चरण के किरदार का भी खुलासा
विज्ञापन

सैफ और जान्हवी का है तेलुगु डेब्यू 
एनटीआर आर्ट्स और युवासुधा आर्ट्स द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित इस फिल्म में जबर्दस्त एक्शन देखने को मिलेगा। फिल्म में एनटीआर के अलावा सैफ अली खान और जान्हवी कपूर भी नजर आने वाले हैं। दोनों बॉलीवुड कलाकार इस फिल्म के जरिए तेलुगु सिनेमा में अपना डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में इन दोनों के अलावाश्रीकांत, प्रकाश राज, श्रुति मराठे, मुरली शर्मा और शाइन टॉम चाको जैसे मजबूत सहायक कलाकार हैं। फिल्म का निर्देशन कोर्टला शिवा ने किया है। वहीं, अनिरुद्ध रविचंदर ने इस फिल्म में संगीत दिया है। 
विज्ञापन


'सिटाडेल: हनी बन्नी' की स्क्रीनिंग से गायब रहने पर वरुण धवन ने दी मजेदार प्रतिक्रिया
27 सितंबर को रिलीज होगी 'देवरा' 
हाल में ही निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के साथ बातचीत के दौरान, जूनियर एनटीआर ने फिल्म की शूटिंग से जुड़ी चुनौतियों को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि  35-दिन तक चली अंडरवाटर शूट के दौरान उन्होंने काफी चुनौतियों का सामना किया। उन्होंने कहा, "यदि यह छह सेकंड का शॉट है, तो भी उन्हें इसका बेहद अच्छे से अभ्यास करने की आवश्यकता पड़ती थी।" वीएफएक्स द्वारा बनाई गई समुदंर की दुनिया और एक्शन थ्रिलर के बलबूते यह फिल्म दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने का दावा करती है। फिल्म 27 सितंबर, 2024 को दुनिया भर में रिलीज़ होगी। 
सही-सही बताएं, तो इस दिन रिलीज होगा, सना मकबूल का गाना 'कहना गलत गलत'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें