फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Johnny Lever: जॉनी लीवर ने की शाहरुख की दिल खोलकर तारीफ, सलमान खान को बताया 'मूडी और बेफिक्र'

Thu, 15 Feb 2024 11:14 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक बातचीत के दौरान जॉनी लीवर ने अपने बचपन, संघर्ष, शोहरत और फिल्मी दुनिया में को-स्टार्स के साथ अपने रिश्तों के बारे में बात की। उन्होंने शाहरुख खान के साथ अपना काम करने का अनुभव साझा किया। 
विज्ञापन
शाहरुख खान, जॉनी लीवर, सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चर्चित कॉमेडी स्टार जॉनी लीवर ने कई फिल्मों में अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता है। इंडस्ट्री में वे हर दौर से गुजरे हैं। उन्होंने शाहरुख खान, सलमान खान और अक्षय कुमार से लेकर कई सुपरस्टार के साथ काम किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने कई कलाकारों को सुपरस्टार बनते हुए भी देखा है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान जॉनी लीवर ने फिल्मी सितारों के बारे में अपने विचार साझा किए।

विज्ञापन


फिल्मी सितारों के बारे में की चर्चा
एक बातचीत के दौरान जॉनी लीवर ने अपने बचपन, संघर्ष, शोहरत और फिल्मी दुनिया में को-स्टार्स के साथ अपने रिश्तों के बारे में बात की। उन्होंने शाहरुख खान के साथ अपना काम करने का अनुभव साझा किया। जॉनी ने कहा, 'हम दोनों ने 'बाजीगर' में साथ काम किया है, उससे पहले वह 'राजू बन गया जेंटलमैन' में आए थे। लेकिन, उस समय वह उतने मशहूर नहीं थे। शूटिंग के दौरान शाहरुख से ज्यादा लोग मुझे जानते थे। मैं उस समय एक स्टार था और शाहरुख उभरते हुए सितारे थे'।
Anushka Shetty: 'वेदम' के बाद फिर साथ आए अनुष्का शेट्टी-कृष जगरलामुडी? विक्रम प्रभु होंगे मुख्य अभिनेता
विज्ञापन


शाहरुख की तारीफों के बांधे पुल
जॉनी लीवर ने आगे कहा कि उन्होंने आज तक शाहरुख खान जैसा कोई मेहनती इंसान नहीं देखा है। उन्होंने आगे कहा, 'अक्षय कुमार और वह दोनों ही बहुत मेहनती हैं, लेकिन दोनों में अंतर है। शाहरुख खान फाइटिंग में कमजोर रहे। डांसिंग में कमजोर थे। सलमान खान और शाहरुख खान के साथ मैंने 'करण अर्जुन' में काम किया है। उसमें शूट के दौरान सलमान परफेक्ट टेक दे रहे थे। शाहरुख की वजह से रीटेक होते थे। शाहरुख खान ने खुद पर बहुत काम किया और खुद को सुपरस्टार बना लिया। अब वह डांस में भी माहिर हैं और फाइट भी कर सकते हैं'।
विज्ञापन

Ankita Lokhande: अंकिता ने विक्की के साथ नहीं मनाया वैलेंटाइन डे, 'बिग बॉस 17' के झगड़े से जुड़ा है कनेक्शन?

सलमान खान को बताया बेफिक्र
सलमान खान के बारे में बात करते हुए जॉनी लीवर ने कहा कि 'वे बहुत मूडी हैं'। एक्टर ने कहा, 'सलमान बहुत फ्री रहना पसंद करते हैं और बहुत टेंशन नहीं लेते। वे बहुत उम्दा इंसान हैं और अपनी ही दुनिया में मस्त रहते हैं।' जॉनी ने आगे कहा, 'शाहरुख खान अपने काम को लेकर बहुत गंभीर हैं और जो किरदार अदा कर रहे होते हैं, उसके बारे में पूरी जानकारी लेते हैं। वहीं, सलमान बेफिक्र रहते हैं। समय के साथ शाहरुख ने जो भी किया, लोगों को वह पसंद आने लगा। वे अपने काम में तल्लीनता से लगे रहे'।
Prakash Jha: 'पीएम मोदी की बायोपिक भी नहीं चलेगी अगर...', प्रकाश झा ने बायकॉट ट्रेंड पर की खुलकर बात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें