अभिनेता खुशी कपूर के साथ अपनी डेटिंग की खबरों को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरते हैं। अब हाल ही में, वेदांग रैना ने शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान को लेकर कुछ दिलचस्प खुलासे किए हैं। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।
'द आर्चीज' में अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले अभिनेता वेदांग रैना अपनी दूसरी फिल्म 'जिगरा' की रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस फिल्म में वह आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए नजर आएंगे। हालांकि, अभिनेता खुशी कपूर के साथ अपनी डेटिंग की खबरों को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरते हैं। अब हाल ही में, वेदांग रैना ने शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान को लेकर कुछ दिलचस्प खुलासे किए हैं। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।
विज्ञापन
सुहाना की इस खासियत को पसंद करते हैं वेदांग
हाल ही में, गैलेट इंडिया के साथ एक साक्षात्कार में वेदांग रैना से पूछा गया कि उन्हें सुहाना खान के बारे कौन सी बात सबसे ज्यादा पसंद है। इस पर अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा, मुझे उनके बारे में एक बात बहुत अच्छी लगती है कि वह अपने आस-पास के लोगों के साथ बहुत अच्छे से पेश आती हैं।
सेट पर लगाती हैं सबसे ज्यादा समय
इसके अलावा आगे जब वेदांग से यह पूछा गया कि वह कौन सी चीज है, जो उन्हें सुहाना की बिल्कुल भी पसंद नहीं आती है। इस पर अभिनेता ने कहा, "वह सेट पर तैयार होने में सबसे ज्यादा समय लगाती थी। लोग 15 मिनट में तैयार हो जाते थे और फिर वे सुहाना के लिए 40 मिनट तक इंतजार करते थे। और कई बार, जब हम टेक्स ले रहे होते थे, तो हमें उसके बालों और मेकअप टीम बार बार परेशान करती हैं।
विज्ञापन
आलिया के साथ स्क्रीन साझा करेंगे वेदांग
वेदांग ने कहा कि वे हमें शॉट्स के बीच में रोकते थे और कहते थे कि उनके बाल जगह से बाहर हैं'।" वेदांग ने तुरंत अपनी बात साफ करते हुए कहा, "यह सुहाना की गलती नहीं थी, यह फिल्म की जरूरत थी।" बात करें फिल्म की कहानी की तो 'जिगरा' भाई-बहन के भावनात्मक रिश्ते की कहानी बयां करती है। फिल्म की पटकथा वासन ने देबाशीष इरेंगबाम के साथ मिलकर लिखी है।