फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: अस्पताल में भर्ती होने पर हैंडीकैप और पैरालाइज महसूस कर रही थीं जान्हवी, कहा- चला भी नहीं गया

Wed, 24 Jul 2024 01:33 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में, एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने खुलासा किया कि वह पहली बार अस्पताल में भर्ती हुई थीं और इस अनुभव ने उन्हें पूरी तरह से थका दिया क्योंकि उनकी इम्यूनिटी बहुत कम हो गई थी।
विज्ञापन
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जान्हवी कपूर हिंदी फिल्मों की जानी-पहचानी अभिनेत्री हैं। उन्हें कई मौकों पर उनके अभिनय के लिए सराहना भी मिली है। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्मों की वजह से चर्चा में हैं। बीते दिनों वह गंभीर फूड पॉइजनिंग के कारण अस्पताल में भर्ती कराए जाने को लेकर चर्चा में थीं। हालांकि, उनके पिता और निर्माता बोनी कपूर ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा था कि वह अब काफी बेहतर हैं। अब अभिनेत्री ने बताया है कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद वह खाने, बोलने या चलने की स्थिति में नहीं थीं।

विज्ञापन

जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
अस्पताल में भर्ती होने के बाद ऐसा था जान्हवी का अनुभव
हाल ही में, टाइम्स नाउ के एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने खुलासा किया कि वह पहली बार अस्पताल में भर्ती हुई थीं और इस अनुभव ने उन्हें पूरी तरह से थका दिया क्योंकि उनकी इम्यूनिटी बहुत कम हो गई थी। उन्होंने साझा किया कि 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का प्रचार यहीं से शुरू हुआ, वह लगातार काम कर रही थीं और उन्हें कोई ब्रेक नहीं मिला। वह लगातार यात्रा कर रही थी, तीन गाने शूट कर रही थी और रिहर्सल कर रही थी, यह सब एक महीने में हुआ, जिससे पता चला कि उनकी इम्यूनिटी काफी कमजोर हो गई है।

जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
फिट दिखने की थी चिंता
जान्हवी ने आगे बताया कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे कि वह "हम्सटर व्हील" पर है और उन्हें केवल गाने और समय सीमा को पूरा करने के लिए फिट दिखने की परवाह थी। उन्होंने कहा कि वह खुद को "विकलांग" और "पैरालाइज" महसूस कर रही है क्योंकि वह खुद बाथरूम भी नहीं जा सकती थीं।
 
विज्ञापन

जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
चेन्नई में हुई थीं बीमार
बता दें कि अभिनेत्री हाल ही में, चेन्नई से मुंबई लौटीं क्योंकि वह अस्वस्थ महसूस कर रही थीं, इसलिए अभिनेत्री ने घर पर रहने का विकल्प चुना और अपनी सभी मीटिंग्स को आगे बढ़ा दिया। हालांकि, गुरुवार को उनकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने एयरपोर्ट पर कुछ दूषित खाया होगा, जिसके बाद उन्हें लगा कि उनका पेट ऐसे ही दर्द कर रहा है, लेकिन बाद में जब उनका पेट ठीक हो गया, तो उन्हें शरीर दर्द, कमजोरी, ठंड लगना आदि का अनुभव होने लगा। इसके बाद वह अस्पताल में भर्ती हुई थीं।
 

Vivek Agnihotri: लोकल ट्रेन सेवा बाधित होने पर बेहाल हुई मुंबई, पटरियों पर चल रहे लोगों को देख भड़के विवेक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें