सोशल मीडिया पर की खूब आलोचना
अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर ऐसा ही एक वीडियो साझा करते हुए, फिल्म निर्माता ने लिखा, "लोकल ट्रेन सेवा विफल होने के कारण मुंबईकर अपने कार्यालय तक पहुंचने के लिए रेलवे पटरियों पर चल रहे हैं। बस एक साधारण सवाल पूछें, क्या आप किसी भी सभ्य देश में नागरिकों पर इस तरह के अत्याचार की कल्पना भी कर सकते हैं?" विवेक की इस पोस्ट के बाद कई लोगों ने उनकी बात का समर्थन किया और बारिश के दौरान लोकल ट्रेन से सफर करते वक्त आई परेशानियों के बारे में भी खुलकर बताया।
लोगों ने विवेक की पोस्ट का किया समर्थन
उनके पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कई लोगों ने भी सेंट्रल लाइन पर भारी बारिश के बाद ट्रेनों के लगातार विलंबित होने पर अपनी निराशा व्यक्त की। विवेक अक्सर मानसून के मौसम में खराब बुनियादी ढांचे और गड्ढों को लेकर बीएमसी की आलोचना करते नजर आते हैं। कुछ दिन पहले ही निर्देशक ने मुंबई में गड्ढों को लेकर बीएमसी पर निशाना साधा था।
Himesh Reshammiya: हिमेश रेशमिया ने किया अपनी नई फिल्म का एलान, इस दिन पहुंचेगी दर्शकों के बीच