फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanguva: दिवाली पर सिनेमाघरों में धमाका करेगी सूर्या की ‘कंगुवा’? आखिरी चरण में पहुंचा फिल्म का काम

Sun, 19 May 2024 03:41 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दक्षिण भारतीय फिल्म ‘कंगुवा’ का प्रशंसक बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। सूर्या के इस फिल्म को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। फिल्म के निर्माता ‘कंगुवा’ को त्योहारी सीजन में रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
कंगुवा - फोटो : इंस्टाग्राम @actorsuriya
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण भारतीय अभिनेता की फिल्म ‘कंगुवा’ का प्रशंसक बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। अपने निर्माण और स्टार कास्ट को लेकर यह फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को इस साल दिवाली पर रिलीज करने के लिए निर्माता विचार कर रहे हैं। साल 2022 में इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी गई थी। अब फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम तेजी के साथ हो रहा है। बताया जा रहा है कि ‘कंगुवा’ के पोस्ट प्रोडक्शन का आखिरी भाग अभी बचा हुआ है।

अगस्त तक फिल्म का काम हो जाएगा पूरा!

विज्ञापन

शुरुआत में निर्माताओं ने बताया था कि इस साल गर्मी के मौसम में फिल्म सिनेमाघरों में आ जाएगी, लेकिन पोस्ट प्रोडक्शन का काम टल जाने के कारण फिल्म की रिलीज में देरी हो गई। हालांकि, फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा अभी बाकी है। निर्माता फिल्म को दिवाली के आस-पास रिलीज करने के बारे में विचार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के वीएफएक्स और थ्रीडी पर काम चल रहा है और यह अगस्त महीने तक पूरा हो सकता है। 
50 की उम्र में भी आज की हीरोइन को टक्कर दे रहीं ये हसीनाएं
विज्ञापन


ट्रेलर के इंतजार में हैं प्रशंसक
फिल्म के पोस्टर में अभिनेता सूर्या के लुक ने दर्शकों को काफी उत्साहित कर दिया। वहीं, इसके टीजर ने उनकी बेसब्री को और बढ़ा दिया। अब प्रशंसक फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। सूर्या के प्रशंसकों को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म की कहानी वर्तमान और भूत दोनों को एक साथ लेकर चलेगी। फिल्म के पोस्टर में भी सूर्या के दो लुक सामने आए हैं।
विज्ञापन


सितारों से सजी है कंगुवा
सूर्या की आगामी फिल्म कंगुवा कई सितारों से सजी है। फिल्म में अभिनेता सूर्या के अलावा दिशा पटानी, बॉबी देओल, डीओपी नटराज मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, फिल्म में केएस रविकुमार, जगपति बाबू, योगी बाबू, रेडिन किंग्सले और अन्य अहम भूमिका निभाएंगे।
'चंदू चैंपियन' से पहले बॉक्सिंग पर बनीं ये फिल्में

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें