साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की आगामी फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चाएं बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महेश बाबू जल्द ही निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म में नजर आ सकते हैं, जिसके लिए महेश ने यह नया बियर्ड लुक अपनाया है।
साउथ फिल्मों में अपने जबर्दस्त अभिनय और चार्म से सभी का दिल जीत चुके अभिनेता महेश बाबू की आगामी फिल्मों को लेकर उनके प्रशंसकों के बीच काफी उत्सुकता बनी रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महेश बाबू और 'आरआरआर' के निर्देशक एसएस राजामौली के बीच किसी आगामी फिल्म को लेकर चर्चा चल रही है। हालांकि, अभितक इस फिल्म की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन जानकारी के मुताबिक एसएस राजामौली की फिल्म 'SSMB29' में महेश नजर आ सकते हैं। अब महेश का एक नया बियर्ड लुक सामने आया है, जिसे देखकर प्रशंसक यही कयास लगा रहे हैं कि हो सकता है कि यह उनकी आगामी फिल्म 'SSMB29' का ही लुक हो।
विज्ञापन
फिल्म 'SSMB29'
फिल्म 'आरआरआर' से दुनियाभर में तहलका मचा चुके निर्देशक एसएस राजामौली की आगामी फिल्म का नाम 'SSMB29' है। इस फिल्म को लेकर यही चर्चा है कि इस फिल्म में साउथ स्टार महेश बाबू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 'SSMB29' को लेकर दर्शकों की काफी उम्मीदें हैं। इस साल 13 जनवरी 2024 को 'SSMB28' रिलीज हुई थी। इसकी रिलीज के बाद से ही महेश के प्रशंसकों को उनकी फिल्म 'SSMB29' का बेसब्री से इंतजार है।
फिल्म 'SSMB29' की स्क्रिप्ट पर चल रहा है काम
राजामौली की फिल्म आरआरआर की अपार सफलता के बाद उनकी फैन फॉलोइंग हॉलीवुड तक पहुंच गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बता दें फिल्म 'SSMB29' की स्क्रिप्ट पर कई महीनों से काम चल रहा है। राजामौली के पिता वी विजयेंद्र प्रसाद इस फिल्म की कहानी पर काम कर रहे हैं। फिल्म में महेश बाबू के साथ कौन अभिनेत्री नजर आएगी। यह अभी तक तय नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म 'SSMB29' को लेकर राजामौली ने कहा था कि यह फिल्म काफी बड़े पैमाने पर बनाई जाएगी। यह एक महाकाव्य कथा होगी, जिसमें उनकी पिछली परियोजनाओं के समान बहुत सारे एक्शन और दृश्य प्रभाव शामिल होंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, महेश बाबू इस फिल्म के लिए फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से भी गुजरने वाले हैं। दाढ़ी के साथ उनकी नई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। हाल ही में उन्हें जयपुर एयरपोर्ट पर बियर्ड लुक और पोनीटेल में देखा गया।