फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India's Got Latent Row: समय रैना को साइबर सेल का समन, 17 फरवरी को बुलाया; जानें कॉमेडियन के पास अब क्या विकल्प

Thu, 13 Feb 2025 01:52 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

India's Got Latent Row: शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' मामले में आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर चल रहे विवाद मामले में कॉमेडियन समय रैना को आज गुरुवार को महाराष्ट्र साइबर सेल ने दूसरा नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
समय रैना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के एपिसोड में की गई यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की आपत्तिजनक टिपप्णी के मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल ने अब दूसरा समन जारी कर दिया है। यह समन शो के मेकर, होस्ट और काॅमेडियन समय रैना को लेकर जारी किया गया है। कॉमेडियन को 17 फरवरी को जांच अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। इस खबर में जानिए अब इस मामले में समय के पास क्या विकल्प हैं।

विज्ञापन

वकील ने कहा था- 17 मार्च को लौटेंगे 
इससे पहले बुधवार को समय रैना के वकील ने साइबर सेल को जानकारी दी थी कि कॉमेडियन इस वक्त अमेरिका में हैं और 17 मार्च को वापस लौटेंगे। बता दें कि हाल ही में समय रैना ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि उन्होंने अपने सारे वीडियो डिलीट कर दिए हैं।

Ranveer Allahbadia: रणवीर इलाहाबादिया पर फूटा राजपाल यादव का गुस्सा, बोले- ‘कला को इतना घिनौना मत बनाइए…’

समय रैना - फोटो : इंस्टाग्राम @_millennial_events
कॉमेडियन को अपना दौरा रद्द करना होगा
समय इन दिनों अपने यूएस और कनाडा दौरे में व्यस्त हैं। 6 फरवरी से डलास में शुरू हुआ यह दौरा 2 मार्च को शिकागो में खत्म होना था। हालांकि, अब जब समय के खिलाफ समन जारी हो गया है तो उन्हें अपना दौरा रद्द करके देश वापस लौटना होगा।

Ranveer Allahbadia Controversy: समय रैना ने नहीं मांगी माफी; बोले- जांच में सहयोग के लिए तैयार, चैनल से...

अगर समय नहीं लौटे तो क्या?
अगर समय रैना, समन के मुताबिक अपना दौरा रद्द करके देश वापस नहीं लौटे या उन्हें अदालत से राहत नहीं मिली तो ऐसी स्थिति में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

Ranveer Allahbadia Row: अपूर्वा मखीजा सहित सात लोगों के बयान दर्ज, एक-दो दिन में हो सकती है रणवीर की पेशी

असम पुलिस ने भी भेजा पांचों जजेस को समन
इसी बीच असम पुलिस ने भी यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया और आशीष चंचलानी को समन भेजा है। असम पुलिस के एक सीनियर ऑफिशियल की मानें तो शो के इस एपिसोड में मौजूद रहे जसप्रीत सिंह, अपूर्वा मखीजा और समय रैना के खिलाफ भी समन जारी किया गया है। अर्पूवा से तो मुंबई पुलिस इस मामले में पूछताछ भी कर चुकी है।


Ranveer Allahbadia: विवाद के बीच विराट कोहली ने रणवीर इलाहाबादिया को किया अनफॉलो? यूजर्स ने दिए ये सबूत
विज्ञापन

असम पुलिस टीम मुंबई से पुणे रवाना
'इंडियाज गॉट लैटेंट' में आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में असम पुलिस की टीम मुंबई से पुणे जा रही है। समय रैना पुणे के बालेवाड़ी में रहते हैं। वे उनके घर पर नोटिस भेजेंगे और उन्हें चार दिन में गुवाहाटी में पेश होने को कहेंगे। हालांकि, कल समय रैना के वकील ने साइबर सेल को जानकारी दी कि समय रैना अमेरिका में हैं और 17 मार्च को वापस आएंगे।

अब तक क्या-क्या हुआ?
समय रैना के यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में रणवीर इलाहाबादिया ने अभद्र टिप्पणी की। इस मामले में रणवीर, समय और अपूर्वा मखीजा सहित करीब 40 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज हो चुकी है। वहीं, कल बुधवार को अपूर्वा और रणवीर के मैनेजर मुंबई पुलिस के सामने पेश भी हुए। अपूर्वा मखीजा सहित सात लोगों के बयान अब तक पुलिस दर्ज कर चुकी है। मुंबई पुलिस के अलावा असम पुलिस भी दर्ज शिकायतों के आधार पर मामले में जांच कर रही है। एक-दो दिन में रणवीर भी मुंबई पुलिस के सामने पेश हो सकते हैं। समय के शो में रणवीर इलाहाबादिया ने माता-पिता व परिवार को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। विवादित वीडियो यूट्यूब ने रिमूव कर दिया है। समय रैना ने भी हाल ही में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने अपने सारे वीडियो डिलीट कर दिए हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें