मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स कॉमेडी सीरीज, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का दूसरा सीजन आ चुका है। इसके पहले एपिसोड में फिल्म की 'जिगरा' की टीम पहुंची थी, जहां करण जौहर अभिनेता वेदांग रैना की टांग खींचते नजर आए हैं।
कपिल शर्मा को टीवी की दुनिया में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। वह टीवी के द्वारा घर-घर में अपनी पहचान बना चुके हैं। हाल में ही उनकी नेटफ्लिक्स कॉमेडी सीरीज, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का दूसरा सीजन प्रसारित होना शुरू हुआ है। 21 सितंबर को इस सीजन का पहला एपिसोड प्रीमियर हुआ। पहले एपिसोड में आलिया भट्ट की आगामी फिल्म 'जिगरा' की टीम फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची थी। इस दौरान एपिसोड में कई खुलासे और किस्से सामने आए।
विज्ञापन
दूसरे सीजन के पहले एपिसोड में हुई काफी मजाक-मस्ती
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के दूसरे सीजन का पहला एपिसोड काफी हंसी-मजाक के साथ शुरु हुआ। शो में जिगरा स्टार्स आलिया भट्ट और वेदांग रैना के साथ निर्माता करण जौहर भी नजर आए। वेदांग रैना ने कपिल शर्मा के शो में अपना डेब्यू किया। यह उनका पहला मौका था, जब वह कपिल के किसी शो में नजर आए हैं। इस दौरान उनकी टांग भी काफी खींची गई। करण जौहर ने उनकी कथित गर्लफ्रेंड खुशी कपूर का नाम लेकर उन्हें काफी चिढ़ाया।
लगातार शानदार कमाई कर रही तुम्बाड़, नौवें दिन बटोरे इतने करोड़
विज्ञापन
करण ने कथित गर्लफ्रेंड का नाम लेकर खींची टांग
शो के दौरान कपिल ने मजाकिया अंदाज में वेदांग रैना से पूछा, "क्या आपको इस बात की खुशी है कि आप आलिया के साथ काम कर रहे हैं? या फिर आपको दुख है कि काम तो कर रहा हूं, लेकिन भाई बना हूं?" इसपर वेदांग ने तुरंत जवाब देते हुए कहा, "नहीं, खुशी है, जाहिर है।" उनके इस जवाब पर चुटकी लेते हुए करण जौहर ने उन्हें मजाकिया अंदाज में चिढ़ाते हुए कहा, "खुशी है।" करण के इस तरह छेड़ने से वेदांग शरमाते हुए नजर आए।