फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIFA 2024: आईफा 2024 के प्रेस कॉन्फ्रेंस में किंग खान ने की 'जना' की तारीफ, करण जौहर से भी ली चुटकी

Wed, 11 Sep 2024 11:15 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'स्त्री 2' और 'वेदा' में अपनी दमदार भूमिका निभाने के बाद अभिषेक बनर्जी अब सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ आईफा रॉक्स को होस्ट करते दिखाई देंगे। अभिनेता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किंग खान की खूब तारीफ की।
विज्ञापन
आईफा 2024 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में आईफा 2024 का प्री-इवेंट मनोरंजन से भरपूर रहा। इसका पूरा श्रेय शाहरुख खान, करण जौहर और राणा दग्गुबाती को जाता है। अब हाल ही में, मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाहरुख खान ने 'स्त्री 2' में 'जना' की भूमिका निभाने वाले अभिषेक बनर्जी की तारीफों के पुल बांधे और अपने को-होस्ट करण जौहर से भी चुटकी लेते नजर आए। प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


शाहरुख ने की अभिषेक बनर्जी की तारीफ
'स्त्री 2' और 'वेदा' में अपनी दमदार भूमिका निभाने के बाद अभिषेक बनर्जी अब सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ आईफा रॉक्स को होस्ट करते दिखाई देंगे। अभिनेता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किंग खान की खूब तारीफ की। हालांकि, जब अभिनेता खुद मंच पर आए तो उन्होंने 'स्त्री 2' में दमदार भूमिका निभाने के लिए अभिनेता की सराहना भी की है। शाहरुख ने कहा, अभिषेक आपकी फिल्म 'स्त्री 2' देखने के बाद आपको यहां धमला मचाते देखने में काफी अच्छा लग रहा है। मैं आपको कॉल करना चाहता था।"

किंग खान का दिखा जलवा
आईफा 2024 के प्री-इवेंट में मंच पर करण जौहर, शाहरुख खान, राणा दग्गुबत्ती, सिद्धांत चतुर्वेदी और अभिषेक बनर्जी नजर आए। पूरे इवेंट को किंग खान ने अपने मस्ती भरे अंदाज से समां बांधा। इस दौरान राणा दग्गुबत्ती ने शाहरुख के पैर भी छुए और खुद किंग खान ने करण जौहर से चुटकी भी ली और उन्हें फिल्म बनाने के बजाय मेजबानी करने पर ज्यादा ध्यान देने के लिए मजाकिया अंदाज में ट्रोल किया।
विज्ञापन


करण जौहर से ली चुटकी
प्रेस बातचीत के दौरान, शाहरुख ने खुलासा किया कि करण जौहर उनसे जूम पर रिहर्सल के लिए कहा था। इस पर अभिनेता ने चुटकी लेते हुए कहा कि पिक्चर भी तो बना मेरे भाई तू, कितना होस्ट करेगा। इस पर करण जौहर ने कहा कि सिद्धांत ने जब यह बात कही तो मुझे लगा कि मुझे और फिल्में बनानी चाहिए। यह एक फिल्ममेकर के लिए गलत है।
विज्ञापन






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें