फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ishaan Khatter: ईशान खट्टर ने स्वीकारी प्रेम संबंध में होनी की बात, बताया वो उनके जितनी स्थापित नहीं

Wed, 11 Sep 2024 10:00 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ईशान खट्टर इन दिनों अपनी डेब्यू हॉलीवुड सीरीज 'द परफेक्ट कपल' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने स्वीकार किया है कि वो प्रेम संबंध में हैं और वो उनके जितना करियर में स्थापित नहीं हैं। 
 
विज्ञापन
ईशान खट्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @ishaankhatter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईशान खट्टर बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने हाल में ही द परफेक्ट कपल से हॉलीवुड डेब्यू किया है। ईशान ने पहली बार फिल्म धड़क से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद से वह लगातार अपने अभिनय से दर्शकों और फिल्म आलोचकों से सराहना बटोरते रहे हैं। ईशान के अभिनय के अलावा उनकी निजी जिंदगी की भी काफी चर्चा होती है। वह अक्सर अपनी कथित गर्लफ्रेंड चांदनी बैंज के साथ नजर आते हैं, जिन्हें लेकर लगातार अफवाहें उड़ती रहती हैं। इस बीच अभिनेता ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर बात की है। 

विज्ञापन


गर्लफ्रेंड को लेकर कहा- वो उतनी स्थापित नहीं हैं
ईशान खट्टर आमतौर पर डेटिंग को लेकर ज्यादा बातें नहीं करते हैं, लेकिन हाल में ही उन्होंने पुष्टि की है कि वह जिनके साथ हैं वह उतनी स्थापित नहीं, जितना वो हैं। हाल में ही द डर्टी मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वह अब सिंगल नहीं हैं। उनसे पूछा गया कि क्या वह अपनी मौजूदा रिलेशनशिप को लेकर कुछ बताना चाहेंगे, जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी में अभी एक लड़की है। अभिनेता ने कहा कि वह अपने निजी जीवन को ज्यादा सार्वजनिक करना पसंद नहीं करते। इस वजह से उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड का नाम नहीं बताया। 
पांचवीं बार पिता बनेंगे यूट्यूबर अरमान मलिक? जानें कृतिका की वीडियो का सच
विज्ञापन

निजी जीवन को गुप्त रखना पसंद करते हैं ईशान
अभिनेता ने कहा, "मैं किसी ऐसे व्यक्ति के साथ रिश्ते में हूं, जो मेरे जितना स्थापित नहीं है। मैं इस बात से बहुत अच्छे तरीके से परिचित हूं कि यह मेरे साथ रहने वाली महिलाओं को किस तरह से प्रभावित कर सकता है।" उन्होंने कहा कि वह मीडिया या पैपराजी को अपनी तस्वीरें खींचने से रोक नहीं सकते, जिस वजह से वह अपनी निजी जीवन को गुप्त रखना चाहते हैं। उन्होंने खुद को एक बेहतर पार्टनर बताते हुए कहा कि अभी भी उनमें कुछ खामियां हैं, जिनपर अपने पिछले रिश्तों के बाद से वह काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह बहुत ज्यादा भावुक हैं। 
विज्ञापन

विकास सेठी का पुराना वीडियो शेयर कर भावुक हुईं पत्नी
'द परफेक्ट कपल' में आए हैं नजर 
ईशान खट्टर अक्सर मलेशियाई मॉडल चांदनी बैंज के साथ घूमते नजर आते हैं। इन दोनों की डेटिंग को लेकर लगातार अफवाहें उड़ती रहती हैं। दोनों को पहली बार सितंबर 2023 में साथ देखा गया था, तब से दोनों अक्सर एक साथ नजर आते हैं। बात करें ईशान के वर्क फ्रंट की तो, वह हाल में ही हॉलीवुड सीरीज 'द परफेक्ट कपल' में नजर आ रहे हैं। इसका प्रीमियर 5 सितंबर, 2024 को नेटफ्लिक्स पर हुआ था। इस मिस्ट्री ड्रामा में हॉलीवुड अभिनेत्री निकोल किडमैन, लिव श्रेइबर, ईव हेवसन और डकोटा फैनिंग भी नजर आए हैं।

Kareena Kapoor: करीना बोलीं- मैं जवान दिखने की कोशिश नहीं कर रहीं, बोटॉक्स की जरूरत महसूस नहीं होती

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें