फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

What If 2: मार्वल स्टूडियोज की 'व्हाट इफ 2' का ट्रेलर रिलीज, इस दिन रिलीज होगी एनिमेटेड सीरीज

Fri, 17 Nov 2023 06:39 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मार्वल स्टूडियोज ने एनिमेटेड सीरीज 'व्हाट इफ सीजन 2' का ट्रेलर जारी किया, जिसने दर्शकों के उत्साह हो और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
व्हाट इफ 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मार्वल स्टूडियोज की पहली एनिमेटेड सीरीज के 'व्हाट इफ' का पहला सीजन खत्म होने के बाद से फैंस को बेसब्री से अगले सीजन का इंतजार थे। वहीं अब बुधवार, 15 नवंबर को मार्वल ने एनिमेटेड सीरीज 'व्हाट इफ सीजन 2' का ट्रेलर जारी किया, जिसने दर्शकों के उत्साह हो और बढ़ा दिया है। यह शो प्राथमिक मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के बाहर वैकल्पिक ब्रह्मांडों में स्थापित विविध कहानियों को बताने के लिए जाना जाता है, जिसने अपने पहले सीजन के दौरान प्रशंसकों की अपार सराहना हासिल की। दूसरे सीजन के और भी अधिक रोमांचक होने की आशा करते हुए दर्शक अब अपने पसंदीदा किरदारों की वापसी और नई कहानियों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


'व्हाट इफ 2' का दमदार ट्रेलर
मार्वल स्टूडियोज ने 15 नवंबर को 'व्हाट इफ...' के दूसरे सीजन का ट्रेलर जारी कर दिया है। ट्रेलर एक्शन से भरपूर है और इसमें वॉचर (जेफरी राइट) का वॉयस ओवर शामिल है, जो बताता है कि वह आम तौर पर एक्शन करता है। ट्रेलर में ब्लैक पैंथर और एंट-मैन को संभावित खतरे का सावधानीपूर्वक सामना करते हुए दिखाया गया है। इससे प्रशंसकों के बीच मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स द्वारा सीरीज के माध्यम से म्यूटेंट पेश करने की संभावना के बारे में अटकलें तेज हो गई हैं।

Frozen 4: 'फ्रोजन 3' के साथ 'फ्रोजन 4' पर काम कर रहे फिल्म के निर्माता, डिज्नी के सीईओ बॉब आइगर ने किया खुलासा
विज्ञापन


मार्वल कॉमिक्स पर आधारित है सीरीज
'व्हाट इफ...?' डिज्नी प्लस के लिए एसी ब्रैडली द्वारा बनाई गई एक अमेरिकी एनिमेटेड एंथोलॉजी सीरीज है, जो इसी नाम की मार्वल कॉमिक्स सीरीज पर आधारित है। जेफरी राइट ने वॉचर की भूमिका निभाई है, जो सीरीज का वर्णन करता है। साथ ही कई एमसीयू फिल्म अभिनेता अपनी भूमिकाओं को दोहरा रहे हैं।
विज्ञापन

Emraan Hashmi: 'मैंने कई दुश्मन बना लिए', ऐश्वर्या राय को 'प्लास्टिक' कहने पर इमरान ने दस साल बाद तोड़ी चुप्पी

इस दिन रिलीज होगी सीरीज
'व्हाट इफ...?' का पहला सीजन 11 अगस्त, 2021 को प्रीमियर हुआ और एमसीयू के चरण चार के हिस्से के रूप में छह अक्टूबर तक नौ एपिसोड तक चला। दूसरे सीजन का प्रीमियर चरण पांच के भाग के रूप में 22 दिसंबर, 2023 को होने वाला है, जिसके प्रत्येक नौ एपिसोड 30 दिसंबर तक प्रतिदिन रिलीज होंगे। वहीं इसके तीसरे सीजन पर काम चल रहा है।
Annu Kapoor: सनी लियोन की स्वीकार्यता भारतीय समाज का सबसे बड़ा बदलाव, अभिनय मेरी रोजी रोटी, शौक या जुनून नहीं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें