टोरंटो फिल्म फेस्टिवल 2023 में सिंगर पॉप गायक लिल नैस को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद पूरे कार्यक्रम में खलबली मच गई। इस हादसे के चलते अब फिल्म फेस्टिवल में देरी हो रही है। आइए बताते हैं आखिर क्या है पूरा मसला।
सूत्रों के मुताबिक, कार्लोस लोपेज एस्ट्राडा और जैक मैनुअल द्वारा डायरेक्टिड 'लिल नैस एक्स: लॉन्ग लिव मोंटेरो' की स्क्रीनिंग टोरंटो फिल्म फेस्टिवल के रॉय थॉमसन हॉल में रात दस बजे शुरू होने वाली थी। मनोरंजन वेबसाइट ‘वैरायटी’ के अनुसार, एस्ट्राडा, मैनुअल और फिल्म के एडिटर एंड्रयू मॉरो सबसे पहले पहुंचे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जैसे ही लिल नैस एक्स टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए अपनी कार में आए, आयोजकों को सूचित किया गया कि उन्हें बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद उन्हें रूकने के लिए कहा गया।
जानकारी के लिए बता दें कि नैस एक्स का असली नाम मोंटेरो लैमर हिल है। एक अन्य सूत्र ने बताया कि धमकी में सिंगर को निशाना बनाया गया था, क्योंकि वह एक अश्वेत समलैंगिक कलाकार है। बाद में सिक्योरिटी ने कार्यक्रम स्थल की जांच की, जिसके कारण 24 वर्षीय कलाकार की एंट्री में 20 मिनट की देरी हुई।
यह भी पढ़ें: ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार 'भोला शंकर', इस दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी चिरंजीवी की फिल्म