फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elemental: 'एलिमेंटल' की ओटीटी रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ओटीटी पर देख सकते हैं पीटर सोहन की फिल्म

Fri, 08 Sep 2023 11:16 AM IST
साक्षी पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार ने हाल ही में यह घोषणा की है कि डिज्नी और पिक्सर की फिल्म 'एलिमेंटल' 13 सितंबर को हिंदी और अंग्रेजी में स्ट्रीम होनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
एलिमेंटल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार ने हाल ही में यह घोषणा की है कि डिज्नी और पिक्सर की फिल्म 'एलिमेंटल' 13 सितंबर को हिंदी और अंग्रेजी में स्ट्रीम होनी शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही यह भी एलान किया गया है कि उसी दिन डॉक्यूमेंट्री 'गुड केमिस्ट्री: द स्टोरी ऑफ एलिमेंटल' और पिक्सर एनिमेशन स्टूडियो की शॉर्ट फिल्म 'कार्ल्स डेट' का निर्माण भी शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन


इतना रहा फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
23 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली 'एलिमेंटल' दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 फिल्मों में से एक है। फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने $480 मिलियन का कारोबार किया था। पीटर सोहन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में लिआ लुईस , मामौदौ एथी , रोनी डेल कारमेन , शीला ओम्मी , वेंडी मैकलेंडन-कोवे और कैथरीन ओ'हारा मुख्य भूमिका में हैं। बता दें कि 'गुड केमिस्ट्री: द स्टोरी ऑफ एलिमेंटल' और 'कार्ल्स डेट' भी 13 सितंबर को हिंदी और अंग्रेजी में स्ट्रीम की जाएंगी।



यह है फिल्म की कहानी
'एलिमेंटल' एक अमेरिकी कंप्यूटर एनिमेटेड रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्माण वॉल्ट डिजनी पिक्चर्स और पिक्सर एनिमेशन स्टूडियो ने किया है। यह फिल्म पिक्सर एनिमेशन स्टूडियो की 27वीं फीचर फिल्म है। 'एलिमेंटल' की कहानी एम्बर (लिआ लुईस) के जन्म के बाद उसके मां सिंडर लुमेन (शिला ओमी) पिता अग्नि तत्व बर्नी (रॉनी डेल कारमेन) के एलिमेंट सिटी में प्रवास करने के बाद बड़ी होने की है। उसके पिता द फायर प्लेस नाम से एक स्टोर चलाते हैं। परिपक्व होने के बाद एम्बर खुद अपने पिता का स्टोर संभालना चाहती है। एम्बर अपने गुस्से पर नियंत्रण नहीं रख पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  Jawan: 'जवान' की दीवानी हुईं बी-टाउन की 'धक-धक गर्ल', माधुरी दीक्षित ने जताई शाहरुख की फिल्म देखने की इच्छा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें