ओ. जे. सिम्पसन का निधन
- फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व फुटबॉल स्टार, अभिनेता और बरी किए गए हत्या के आरोपी ओ.जे. सिम्पसन का निधन हो गया है। उनके परिवार ने गुरुवार को उनके एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर इसकी पुष्टि की। पोस्ट के मुताबिक, जब वह गुजरे तो वह अपने बच्चों और पोते-पोतियों के साथ थे। सिम्पसन ने 76 साल की उम्र में कैंसर के कारण अंतिम सांस लेकर दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।
कैंसर बना निधन का कारण
ओ.जे. सिम्पसन पर पत्नी और उनके दोस्त की हत्या का आरोप लगा था। हालांकि, साल 1995 में टेलीविजन ट्रायल के दौरान उन्हें हत्या के आरोप से बरी कर दिया गया था। बुधवार को अभिनेता की कैंसर से मौत हो गई। इस बात की जानकारी सिम्पसन के परिजनों ने पोस्ट साझा कर दी। इसमें लिखा है, '10 अप्रैल को, हमारे पिता ओरेंथल जेम्स सिम्पसन, कैंसर से जंग लड़ते हुए दुनिया को अलविदा कह गए।'