फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: दूसरी बार मां बनने वाली हैं काइली जेनर, दुनिया से छिपाई थी पहली प्रेग्नेंसी

Sat, 21 Aug 2021 09:54 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • दूसरी बार मां बनने वाली हैं काइली जेनर
  • ब्वॉयफ्रंड ट्रेविस संग कर रही हैं दूसरे बच्चे की स्वागत की तैयारी
  • सबसे छिपाई थी पहली प्रेग्नेंसी
विज्ञापन
ट्रेविस स्कॉट और बेटी संग कायली जेनर - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियलिटी टीवी स्टार और अरबपति सेलिब्रिटी काइली जेनर के घर दोबारा खुशियां आने वाली हैं। दरअसल काइली दोबारा मां बनने वाली हैं। 24 साल की काइली अपने ब्वॉयफ्रेंड ट्रेविस स्कॉट संग दूसरे बच्चे की राह देख रही हैं। बता दें कि ट्रेविस और काइली की पहले से एक तीन साल की बेटी है। वहीं अब काइली ने अपनी बेटी को बताया है कि वो बहुत जल्द बड़ी बहन बनने जा रही है। खबरों की मानें तो इस बात से उनका पूरा परिवार बहुत खुश है।
विज्ञापन


प्रेग्नेंट हैं काइली जेनर


बता दें कि काइली सिर्फ 20 साल की थीं जब उन्होंने अपनी बेटी स्टॉर्मी को जन्म दिया था। यहां तक कि उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी भी छिपाकर रखी थी। साल 2017 में ही उन्होंने स्कॉट को डेट करना शुरू किया था।काइली ने बेटी को जन्म देने के बाद अपने फैंस के लिए एक खास मैसेज भी साझा किया था।

कायली जेनर - फोटो : सोशल मी
उन्होंने लिखा था 'मैं अफवाहों के बीच आप लोगों को अंधेरे में रखने के लिए माफी मांगना चाहती हूं। मैं जानती हूं कि मैं अपनी हर जर्नी में आप लोगों को शामिल करती हूं, लेकिन अपनी प्रेग्नेंसी मैं दुनिया के सामने नहीं करना चाहती थी।''मुझे इस चीज के लिए खुद को तैयार करना था। यह जिंदगी भर का रोल है। मुझे पता था कि मेरा बच्चा सारे इमोशन्स और तनाव को महसूस करेगा इसलिए मैंने यह कदम उठाया।'' प्रेग्नेंसी बहुत ही खूबसूरत और जिंदगी बदलने वाला अनुभव है था और मैं इसे मिस करूंगी। मैं अपने दोस्तों और परिवार को शुक्रिया कहना चाहूंगी क्योंकि उन्होंने इसे प्राइवेट रखने में बहुत मदद की। मेरी सुंदर और हेल्दी बेबी 1 फरवरी को पैदा हुई और मैं इस खबर को शेयर करने का इंतजार नहीं कर पाई। समझने के लिए शुक्रिया।'
विज्ञापन

काइली जेनर - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि काइली अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान मीडिया और फैंस के सामने आने से कतराती थी जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि उन्हें अपने बदलते शरीर को लोगों को दिखना पसंद नहीं है। काइली ने अपने फैंस के लिए एक इमोशनल वीडियो भी साझा किया था। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें