मनी हाइस्ट( ला केसा डे पैपोल)
- फोटो : Netflix
अब कोई डकैती नहीं अब ये एक जंग है...नेटफ्लिक्स द्वारा साझा किए गए पोस्ट से पता चल रहा है कि गैंग और बैंक के अंदर मौजूद आर्मी के बीच जबरदस्त गहमागहमी होने वाली है। दूसरी तरफ सर्जियो यानि द प्रोफेसर बुरी तरह फंसे हुए हैं। जहां सर्जियो के हाथ बंधे हैं और उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है फैंस जानते हैं कि उनके दिमाग में यहां से भाग निकलने का कोई जबरदस्त प्लान जरूर चल रहा होगा।
नेटफ्लिक्स की इस सीरीज में फैंस को जबरदस्त ड्रामा, एक्शन और कुछ धमाकेदार ट्वीस्ट देखने को मिलेंगे। बर्लिन के फ्लैशबैक से कुछ राज भी खुलने वाले हैं। ये सीजन दो पार्ट में रिलीज होगा। जहां पहला पार्ट 3 सितंबर को दर्शकों के सामने आ रहा है तो वहीं 3 दिसंबर को इसका दूसरा पार्ट नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा।