स्पीलबर्ग नहीं करेंगे निर्देशन
सूत्रों के मुताबिक यह फिल्म अभी बहुत शुरुआती चरण में है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि स्पीलबर्ग इस फिल्म का निर्देशन नहीं करेंगे। वे केवल इसका निर्माण करेंगे। फिलहाल, इस पर ए24 की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है।
उपन्यास बटोर चुकी है सुर्खियां
मैकब्राइड का उपन्यास 1920 और 1930 के दशक में पॉट्सटाउन पेंसिल्वेनिया के चिकन हिल के पड़ोस में रहने वाले अश्वेत और यहूदी निवासियों की कहानी बयां करता है। इस उपन्यास की काफी सराहना हो चुकी है। एनपीआर की ओर से इसे 2023 की सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों में से एक बताया गया था। वहीं, यह पूर्व राष्ट्रपति ओबामा की 2023 की उनकी पसंदीदा पुस्तकों की सूची में भी शामिल थी।