सुपरमैन का नया लुक जारी
जारी की गई तस्वीर में सुपरमैन एक कुर्सी पर बैठकर अपने जूते पहनता नजर आ रहा है। वहीं, कांच की खिड़की के बाहर एक चमकता हुआ गोला दिख रहा है। खास बात यह है कि तस्वीर में सुपरमैन का यह सूट पिछली फिल्मों की तुलना में थोड़ा ढीला नजर आ रहा है। पूरे सूट में बहुत सारी रेखाएं भी नजर आ रही हैं।
लोगों दे रहे प्रतिक्रियाएं
गन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा, "तैयार हो जाइए। सुपरमैन. 7.11.25।” इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोगों की प्रतिक्रिया भी आनी शुरू हो गई हैं। एक यूजर ने लिखा, "सूट काफी अच्छा लग रहा है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "इस फिल्म का अब और इंतजार नहीं कर पा रहा।" इसके अलावा और भी बहुत से यूजर्स सुपरमैन के लुक को देखकर उत्साहित नजर आए।
ये सितारे भी बन चुके हैं सुपरमैन