फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: मशहूर हॉलीवुड अभिनेता जैक एक्सेलरोड का निधन, 93 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Sun, 17 Dec 2023 10:53 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जैक एक्सेलरोड का निधन हो गया है। उन्होंने 93 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 
विज्ञापन
जैक एक्सेलरोड - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जैक एक्सेलरोड का निधन हो गया है। उन्होंने 93 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अभिनेता के प्रतिनिधि जेनिफर गारलैंड ने उनके निधन की सूचना दी और बताया कि एक्सलरोड की 28 नवंबर को लॉस एंजिल्स में प्राकृतिक कारणों से मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

DAIS Annual Function: दूसरे दिन भी अभिषेक के साथ पहुंचीं ऐश्वर्या राय, कार्यक्रम में ये सितारे भी आए नजर

इस शो से मिली पहचान
जैक एक्सेलरोड ने टेलीसीरीज 'जनरल हॉस्पिटल' में 1987 से 1989 तक 40 एपिसोड के लिए विक्टर जेरोम की भूमिका निभाई। इसके अलावा, उन्हें 'माई नेम इज अर्ल' में इलेक्ट्रोलारिंक्स गाइ के रूप में उनकी भूमिकाओं के लिए भी जाना जाता था। 'ग्रे'ज एनाटॉमी' से उन्हें खास लोकप्रियता मिली।
विज्ञापन

Dunki Advance Booking: एडवांस बुकिंग में 'डंकी' ने दिखाया दम, कुछ ही घंटे में हुई इतने करोड़ की कमाई
विज्ञापन


कई शोज में दिखाया अभिनय का हुनर
अभिनेता ने 'डलास,' 'हिल स्ट्रीट ब्लूज,' 'डायनेस्टी', 'ऑउटलॉस', 'नाइट कोर्ट,' 'नॉट्स लैंडिंग', 'स्क्रब' 'स्टार-विंग', 'रे डोनोवन,' 'ब्रुकलिन नाइन-नाइन' और 'मॉडर्न फैमिली' समेत कई टेलीविजन सीरीज में काम किया। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'बनानास' से की। इसके अलावा, वे 'वाइस', 'रोड टू रिडेम्पशन', 'हैनकॉक', और 'लिटिल फॉकर्स' जैसी फिल्मों में दिखाई दिए।
Box Office Report: एनिमल की कमाई में आया जबर्दस्त उछाल, सैम बहादुर ने 16वें दिन फिर दिखाया कमाल

अमेरिकी सेना में की थी नौकरी
25 जनवरी, 1930 को एल.ए. में जन्मे जैक एक्सेलरोड ने अमेरिकी सेना में एक कॉर्पोरल के रूप में कार्य किया था। वे फरवरी 1953 से फरवरी 1955 तक जर्मनी में तैनात रहे। बाद में उन्होंने यूसी बर्कले में वास्तुकला में महारत हासिल की और वाशिंगटन राज्य में एक वास्तुकार के रूप में लाइसेंस प्राप्त किया।
Bigg Boss 17: इस प्रतियोगी को 'बिग बॉस 17' का विजेता बनते देखना चाहती हैं खानजादी, सफर पर दी यह प्रतिक्रिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें