फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pedro Henrique Death: ब्राजील के गॉस्पल गायक पेड्रो हेनरिक का निधन, लाइव शो के दौरान पड़ा था दिल का दौरा

Fri, 15 Dec 2023 10:40 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ब्राजीलियाई गॉस्पल गायक पेड्रो हेनरिक का निधन हो गया है। गायक ने 30 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
पेड्रो हेनरिक - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्राजीलियाई गॉस्पल गायक पेड्रो हेनरिक का निधन हो गया है। गायक ने 30 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका निधन बुधवार, 13 दिसंबर को एक लाइव शो के दौरान हुआ। वे धार्मिक कार्यक्रम में प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान वे अचानक मंच पर गिर पड़े और दम तोड़ दिया। उनके असामयिक निधन की आधिकारिक पुष्टि उनके रिकॉर्ड लेबल टोडा म्यूजिक ने 14 दिसंबर को जारी एक बयान में की थी।

विज्ञापन


अचानक पड़ा दिल का दौरा
कथित तौर पर वे अपने लोकप्रिय गीत 'वाज सेर ताओ लिंडो' का प्रदर्शन कर रहे थे, जिसे पूर्वोत्तर ब्राजील के शहर फेइरा डी सैन्टाना के एक कॉन्सर्ट हॉल से ऑनलाइन प्रसारित किया गया था, तभी यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे एक वीडियो में हेनरिक परफॉर्मेंस के बीच में स्टेज पर अचानक गिरते नजर आ रहे हैं।
Shreyas Talpade: श्रेयस तलपड़े को इस दिन अस्पताल से मिलेगी छुट्टी, हार्ट अटैक के बाद से आईसीयू में हैं भर्ती
विज्ञापन


वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में हेनरिक को दर्शकों के साथ बातचीत करते हुए देखा गया। वे अचानक अपनी पीठ के बल गिर पड़े, जिससे उनके बैंड के सदस्य और भीड़ सदमे में आ गए। कार्यक्रम में मौजूद लोग तुरंत हेनरिक की सहायता के लिए दौड़े, जिन्हें फिर पास के क्लिनिक में ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

Prateik Babbar भाग मिल्खा भाग में फरहान से रिप्लेस होने पर निराश थे प्रतीक बब्बर, अपनी शादी को बताया गलत फैसला

रिकॉर्ड लेबल ने दी गायक को श्रद्धांजलि
हेनरिक के रिकॉर्ड लेबल, टोडा म्यूजिक ने पुष्टि की कि मौत का कारण एक बड़ा दिल का दौरा था। टोडा म्यूजिक ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'जीवन में ये बहुत कठिन परिस्थितियां हैं, जिनके लिए हमारे पास कोई स्पष्टीकरण नहीं है। हमें बस यह समझने की जरूरत है कि ईश्वर की इच्छा प्रबल होती है।' रिकॉर्ड लेबल ने भी हेनरिक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे एक खुशमिजाज युवक, बच्चे, एक वर्तमान पति और एक अति समर्पित पिता, वे सभी के दोस्त थे।
Deepika Padukone: 'फाइटर' की रिलीज से पहले वेंकटेश्वर मंदिर पहुंची दीपिका, बहन अनीशा के साथ की पूजा-अर्चना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें