दुनियाभर में अपने बेहतरीन गानों से लाखों-करोड़ों दिलों की जीतने वाले मशहूर कोरियन बैंड बीटीएस के फैंस के लिए अच्छी खबर है। सात कोरियन लड़कों की ओर से साल 2013 में बनाए इस बैंड ने हाल ही में यूनिसेफ में भाषण दिया है। ऐसा पहला मौका है जब किसी बैंड ग्रुप ने सयुंक्त राष्ट्र की किसी संस्था में भाषण दिया है।
गौरतलब है कि बीटीएस बैंड साल 2017 से कोरियन कमेंटी और यूनिसेफ के साथ मिलकर युवाओं और बच्चों पर हो रही हिंसा के खिलाफ जागरूक अभियान चला रहा है। इसी विषय पर बैंड के सदस्यों ने यूनिसेफ में भाषण दिया है। बताया जाता है कि इस बैंड ग्रुप ने युवाओं के बीच प्यार का संदेश देने के लिए यूनिसेफ के साथ मिलकर 'लव माईसेल्फ' नाम का गाना भी बनाया था, जो युवाओं को प्यार फैलाने की प्रेरणा देता है। बीटीएस बैंड के लीडर किम नम जून ने भाषण के दौरान अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर यूनिसेफ को दिए अपने योगदान के बारे में बताया।
आपको बता दें कि बीटीएस महज पांच साल में दुनियाभर में मशहूर हो गया है। सात लड़कों वाले इस बैंड ग्रुप को लाखों लोग पसंद करते हैं। यह ग्रुप विश्न में जोकि बैंगन बॉयज़, बुलेटप्रूफ बॉय स्काउट्स, बियॉन्ड द सीन और बिंटान सोनीओन्डन नाम से भी जाना जाता है ।