अपनी अदाओं से सबको मदहोश कर देने वाली हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। कुछ समय पहले ब्रैड पिट संग एंजेलिना के तलाक के बाद बच्चों की कस्टडी का मामला काफी सुर्खियों में था। वहीं अब खबर आ रही है कि एंजेलिना मशहूर गायक द वीकेंड को डेट कर रही हैं। दरअसल एंजेलिना और द वीकेंड को Giotgio Baldi नाम के एक रेस्टोरेंट में साथ डिनर करते देखा गया था। इसके बाद से अंदाजा लगाया जा रहा है कि एंजेलिना और द वीकेंड रिलेशनशिप में हैं।
क्या एक दूसरे को डेट कर रहे हैं एंजेलिना और द वीकेंड?
बता दें कि ये रेस्टोरेंट हॉलीवु़ड सेलेब्स की पसंदीदा जगह हैं और अक्सर सेलेब्स यहां क्वालिटी टाइम बिताने आते हैं।वहीं अब एंजेलिना और वीकेंड को साथ देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये दोनों साथ में डेट पर आए थे। बता दें कि रेस्टोरेंट में काफी लंबा समय बिताने के बाद एंजेलिना और द वीकेंड अलग अलग बाहर निकले। ऐसा हो सकता है कि दोनों साथ में तस्वीर ना खिंचवाना चाहते हों। माना जा रहा है कि एंजेलिना और द वीकेंड अभी अपने रिश्ते को आधिकारिक करने के मूड में नहीं हैं।
एंजेलिना जोली, द वीकेंड
- फोटो : सोशल मीडिया
बात करें लुक की तो डिनर पर एंजेलिना ब्लैक सील ड्रेस और ट्रेंच कोट में नजर आईं वहीं द वीकेंड डेनिम जींस और जैकेट के साथ ब्लैक टी-शर्ट पहने हुए थे। गौरतलब है कि एंजेलिना और द वीकेंड में करीब 15 साल का अंतर है। हालांकि अभी इन खबरों पर एंजेलिना की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि एंजेलिना और द वीकेंड एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
बता दें कि द वीकेंड का असली नाम Abel Makkonen Tesfaye है। वो कैनेडा के मशहूर गायक रहे हैं और हॉलीवुड में भी उन्होंने अपनी पहचान बनाई है। दो वीकेंड एडम सैंडलर की फिल्म अनकट जैम्स में नजर आए थे। इसके अलावा वो मॉडल बेला हदीद और सेलिना गोमेज को भी डेट कर चुके हैं।
द वीकेंड
- फोटो : सोशल मीडिया
एक तरफ जहां एंजेलिना हॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं तो वहीं द वीकेंड गायिकी के अलावा फिल्मों में अभिनय करने के मूड में हैं। खबरों की मानें तो द वीकेंड मूवी बिजनेस में जाने की कोशिश कर रहे हैं। उनके पास एक नई एचबीओ की सीरीज भी है जिसमें वो अभिनय करते नजर आएंगे। वहीं एंजिलेना संग द वीकेंड के अफयर की खबरों में कितनी सच्चाई है इसका खुलासा ये दोनों कलाकार ही कर सकते हैं।