बैड पिट और एंजेलिना जोली
- फोटो : सोशल मीडिया
बात करें एंजेलिना की निजी जिंदगी की तो कुछ समय पहले एंजेलिना अपने पूर्व पति ब्रैड पिट के साथ बच्चों की कस्टडी को लेकर चर्चा में थी। ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली के बीच बच्चों की कस्टडी के लिए बीते पांच साल से कानूनी दांव-पेंच चल रहा था। इसके बाद कोर्ट ने ब्रैड पिट और एंजेलिना को बच्चों की ज्वॉइंट कस्टडी सौंप दी है। एंजेलिना जोली ने 2016 में तलाक की अर्जी दायर की थी, तभी से दोनों के बीच बच्चों की कस्टडी को लेकर लड़ाई शुरू हो गई थी। इस केस की सुनवाई के लिए एक प्राइवेट जज को हायर किया गया था। जज ने ब्रैड पिट के हक में फैसला सुनाया है और एंजेलिना इस फैसले से बिल्कुल खुश नहीं हैं और अपनी नाराजगी जाहिर की है।
बता दें कि एंजेलिना नहीं चाहती थीं कि ब्रैड पिट को बच्चों की कस्टडी मिले वहीं इस फैसले से ब्रैड की खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्हें बच्चों के साथ अब ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। ब्रैड और एंजेलिना 6 बच्चों के माता-पिता हैं। इनमें से तीन उनके बायोलॉजिकल बच्चे हैं, जबकि 3 को उन्होंने गोद लिया था। कपल का सबसे बड़ा बच्चा मैडोक्स 19 साल का है, जिस पर यह फैसला लागू नहीं होगा।