मुकदमे में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि अभिनेता को यह सुनिश्चित करना था कि बंदूक कैमरे की ओर प्वाइंट की गई थी ना कि किसी व्यक्ति की ओर। इससे पहले सर्ज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सिनेमैटोग्राफर हलिना के निधन पर शोक व्यक्त किया था। उन्होंने कहा था मैं इस खतरनाक शॉट के दौरान हलिना के साथ कंधे से कंधा मिलकार खड़ा जिसने उसकी जान ले ली और निर्देशक जोएल को घायल कर गिया। जब उसकी मौत हो रही थी मैंने उसे अपनी बाहों में पकड़ रखा था। उसका खून मेरे हाथों पर था।
हादसे के बाद हलिना (सिनेमैटोग्राफर) को तुरंत अल्बुकर्क के न्यू मैक्सिको अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन, उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। वहीं फिल्म के डायरेक्टर भी अस्पताल में मौत की जंग लड़ रहे हैं। इस बात की जांच की जा रही है कि क्या फिल्म में जो गन इस्तेमाल की जा रही थी, उसमें असली गोलियां भरी हुई थीं। हॉलीवुड के ज्यादातर निर्देशक अपनी फिल्म में किसी सीन को शूट करने के लिए असली सामान को इस्तेमाल करना पसंद करते हैं, जिससे परदे पर वह चीज नकली न दिखे। जिस प्रॉप गन से शूटिंग चल रही है थी वह असली ही होती है, लेकिन इसमें बुलेट्स की जगह ब्लैंक कार्टरिज भरा जाता है।