बॉलीवुड सितारों के प्रशंसक पूरी दुनिया भर में हैं। कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय से सबको हैरान कर दिया। लेकिन जब बात दुनिया के सबसे आकर्षक पुरुष की आती है तो इस मामले में बाजी मारी है अमेरिकन अभिनेता पॉल रड ने। अमेरिकी एक्टर पॉल रड की लोकप्रियता दुनियाभर में है। अमेरिका से बाहर भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। पॉल तमाम हॉलीवुड फिल्मों और टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं।
सेक्सिएस्ट मैन अलाइव का मिला खिताब
एक प्रतिष्ठित मैगजीन में पॉल रड को दुनिया का सबसे सेक्सी पुरुष का खिताब दिया। इस फेमस मैगजीन द्वारा पॉल को 2021 के 'सेक्सिएस्ट मैन अलाइव' की उपाधि दी गई। उन्होंने इस मामले में बड़े-बड़े हॉलीवुड और बॉलीवुड के कलाकारों को पीछे छोड़ दिया है। किसी भी कलाकार को ये खिताब मिलना उनके लिए सम्मान की बात होती है। पॉल ने मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मैंने दयालु, मिलनसार, मेहनती जैसे कई टाइटल को अपनाया है, लेकिन सेक्सी? यह बात थोड़ी सी अलग है’।