फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heeramandi: ‘सेट पर आने से पहले डायलॉग रट लिया करो’, सोनाक्षी सिन्हा ने भंसाली की भतीजी को किया रोस्ट

Fri, 10 May 2024 01:49 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

संजय लीला भंसाली की भतीजी शर्मिन सहगल को सोनाक्षी सिन्हा ने नेटफ्लिक्स के एक शो में जमकर रोस्ट किया। उन्होंने एक फन सेगमेंट के दौरान कहा, ‘सेट पर आने से पहले डायलॉग भी रट लिया करो।’

विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा और शर्मिन सहगल - फोटो : इंस्टाग्राम @aslisona और @sharminsegal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ और उसके किरदार लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दर्शक सीरीज को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सीरीज में भूमिका निभाने वाली अभिनेत्रियों की अदाकारी को भी सराहा जा रहा है। हाल ही में, नेटफ्लिक्स ने ‘हीरामंडी’ की अभिनेत्रियों के साथ एक फन सेगमेंट शो किया, जहां एक मुशायरे के दौरान अभिनेत्रियां एक दूसरे को रोस्ट करती हुई नजर आईं। शो के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने संजय लीला भंसाली की भतीजी शर्मिन सहगल को तगड़ा रोस्ट कर दिया, जिसके बाद उनकी प्रतिक्रिया देखने लायक थी।

विज्ञापन

‘सेट पर आने से पहले डायलॉग भी रट लिया करो’

शो में मुशायरा रोस्ट के दौरान अभिनेत्रियां दो टीम में बंट गईं। पहली टीम में मनीषा कोइराला, शर्मिन सहगल और अदिति राव हैदरी थीं। दूसरी टीम में सोनाक्षी सिन्हा और संजीदा शेख थीं। सोनाक्षी सिन्हा ने मनीषा कोइराला की टीम से शर्मिन को रोस्ट करने के लिए चुना और कहा, ‘शर्मिन को हर दिन सेट से जल्दी जाना होता था। रात को जल्दी सो जाती थी, अगले दिन स्कूल भी जाना होता था। शर्मिन दिन भर जितने जनरेशन जेड अल्फाज रट जाती है। काश किसी दिन सेट पर आने से पहले अपने डायलॉग भी रट लिया करें।’
शादी की सालगिरह पर पति अंगद के साथ रोमांटिक हुईं नेहा

 

अदिति ने ली मुनव्वर की फिरकी

उसी वीडियो में देखा गया कि हीरामंडी की टीम और मुनव्वर फारूकी के बीच मजाक चल रहा है। अदिति राव हैदरी बिग बॉस विजेता मुनव्वर फारूकी की फिरकी ले रही हैं। अदिति ने शायराना अंदाज में कहा, डोंगरी की शान, रियलिटी शो की पहचान, फिर भी इसे देखकर मन करता है कह दूं, भैयाजी लगा दो एक पान।’ अदिती की इस शायरी पर सभी ठहाके लगा कर हंसने लगें।

 

शर्मिन सहगल नेपोटिज्म पर हुईं ट्रोल

‘हीरामंडी’ करने के बाद शर्मिन सहगल को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल भी किया जा रहा है। अभिनेत्री को नेपोटिज्म के आरोपों का शिकार होना पड़ा। ट्रोलिंग से परेशान होकर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के कमेंट सेक्शन को बंद कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द मां बनने वाली हैं अलाना पांडे, बेबी बंप के साथ कराया फोटोशूट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें