मनीषा कोइराला इन दिनों संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में अपने अभिनय के लिए सराहना बटोर रही हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपने करियर की शुरुआती कहानी से प्रशंसकों को रूबरू कराया। उन्होंने एक चौंकाने वाला किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि एक बार एक मशहूर फोटोग्राफर ने उनसे टू-पीस बिकिनी में पोज देने के लिए कहा था। हालांकि, वे तैराकी के लिए बिकिनी पहनती हैं, लेकिन उन्होंने फोटोशूट के लिए मना कर दिया।
फिल्मों के लिए नहीं करेंगी यह काम
हाल ही में दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा, 'मेरे करियर की शुरुआत में ही मुझे तस्वीरें लेने के लिए कहा गया था और वहां एक बहुत प्रसिद्ध फोटोग्राफर थे। मैं अपनी मां के साथ गई थी और शुरू में उस फोटोग्राफर ने कहा, 'तुम अगली सुपरस्टार हो और यह और वह।' फिर वह मेरे पास एक टू-पीस बिकिनी लेकर आया और मुझे इसे पहनने के लिए कहा। मैंने उससे कहा, 'सर, मैं इसे तब पहनती हूं, जब मैं समुद्र तट पर जाती हूं या तैराकी के लिए जाती हूं, लेकिन अगर मुझे फिल्मों में आने के लिए इस तरह से जाना है तो मैं इसे नहीं चाहती और मैं इसे नहीं पहनूंगी।
SC: 'पहले विशेषज्ञों की सलाह लें', फिल्मों में दिव्यांगों के फिल्मांकन पर सुप्रीम कोर्ट ने दिए दिशा-निर्देश
फोटोग्राफर ने कही यह बात
जब मनीषा ने अपनी आपत्ति जताई, तो फोटोग्राफर ने उन्हें डांटा। उन्होंने बताया, 'मैंने उससे कहा कि या तो तुम मुझे पूरे कपड़े पहनाकर फोटो खींचो, नहीं तो मैं...' मुझे याद है कि उन्होंने मुझे एक बड़ा डायलॉग दिया था। उसने कहा, 'जो मिट्टी पिघलने से शर्मिंदगी हो, उससे मूर्ति कैसे बनाऊं'। मैं उसे नहीं भूली हूं।'
Darshan Case: पर्याप्त सबूत मिलने पर दाखिल होगी चार्जशीट, रेणुकास्वामी हत्याकांड में गृह मंत्री ने दी अपडेट
स्टार बनने के बाद फोटोग्राफर ने लीं तस्वीरें
मनीषा ने 90 के दशक में कुछ लोगों की मानसिकता के बारे में बात की। उन्हें याद आया कि कैसे उसी फोटोग्राफर को उनकी फिर से तस्वीरें लेनी पड़ीं, जब वे बड़ी स्टार बन गईं। फिर उस फोटोग्राफर ने उनकी तारीफ करते हुए कहा, 'ओह, मुझे पता था कि तुम एक बड़ी स्टार बनने जा रही हो।' हालांकि, मनीषा उनके व्यवहार से खुश नहीं थीं, लेकिन वे यह भी समझती थीं कि वे किस तरह से आए थे। उन्होंने कहा, 'उस व्यक्ति के साथ बुरा व्यवहार नहीं करना चाहिए, लेकिन उनका विवेक स्तर ऐसा था। उनका व्यक्तित्व ऐसा था, इसलिए उन्होंने ऐसा व्यवहार किया।'
Kalki 2898 AD: 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने की तरफ बढ़ी 'कल्कि 2898 एडी' की कमाई, वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़