रेणुकास्वामी हत्याकांड मामले में कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा है कि पर्याप्त सबूत होने के बाद ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी। इस हत्याकांड के आरोपी दर्शन थुगुदीपा, उनकी करीबी दोस्त पवित्रा और 15 अन्य लोग 18 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में हैं।
रेणुकास्वामी हत्याकांड मामले में कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने अपना बयान जारी किया है। गृह मंत्री ने सोमवार को कहा है कि पर्याप्त सबूत जुटाने के बाद चार्जशीट दाखिल की जाएगी। इस हत्याकांड में कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा, उनकी करीबी दोस्त पवित्रा और 15 अन्य लोग आरोपी हैं। फिलहाल, सभी आरोपी 18 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में हैं।
विज्ञापन
पर्याप्त सबूत होने पर चार्जशीट होगी दाखिल
बातचीत में कर्नाटक के गृह मंत्री ने कहा, ‘आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जांच जारी है, सबूत जुटाए जा रहे हैं, उसके बाद ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी।’ वहीं एक सवाल के जवाब में गृह मंत्री ने कहा, ‘क्या मीडिया के कहने पर इसे तेजी से आगे बढ़ाया जा सकता है?’ उन्होंने आगे कहा, ‘प्रक्रियाएं हैं, पर्याप्त सबूत जुटाने के बाद आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा। मैं पहले ही कह चुका हूं कि इस मामले में किसी को बचाने की जरूरत नहीं है और ऐसा नहीं किया जाएगा।’
Game Changer: राम चरण की गेम चेंजर पर आई नई जानकारी, खुद निर्देशक ने दिया ये बड़ा अपडेट
विज्ञापन
पवित्रा को भेजे थे अश्लील संदेश
पुलिस सूत्रों के अनुसार अभिनेता के प्रशंसक 33 वर्षीय रेणुकास्वामी ने पवित्रा गौड़ा को अश्लील मैसेज भेजे थे, जिससे अभिनेता दर्शन नाराज हो गए और कथित तौर पर उनकी हत्या कर दी गई। रेणुकास्वामी का शव 9 जून को सुमनहल्ली में एक अपार्टमेंट के बगल में एक नाले के पास मिला था।
गंभीर चोटों की वजह से हुई थी रेणुकास्वामी की मौत
कथित तौर पर 8 जून को फैन क्लब का हिस्सा रहे आरोपियों में से एक राघवेंद्र ने रेणुकास्वामी को यह कहकर बुलाया कि अभिनेता उससे मिलना चाहते हैं और वहां आने पर उसकी हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, चित्रदुर्ग के मूल निवासी रेणुकास्वामी की मौत गंभीर चोट लगने और खून बहने की वजह से हुई है।
SC: 'पहले विशेषज्ञों की सलाह लें', फिल्मों में दिव्यांगों के फिल्मांकन पर सुप्रीम कोर्ट ने दिए दिशा-निर्देश