फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gautami Kapoor: गौतमी कपूर को है रेट्रो फैशन से प्यार, निभाना चाहती हैं 'शान' की जीनत अमान वाला किरदार

Mon, 22 Apr 2024 12:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गौतमी कपूर अभिनय करियर से ब्रेक के बाद एक बार फिर वापसी करने को तैयार हैं। गौतमी टीवी पर एक समय काफी चर्चित चेहरा थीं। इसके अलावा उन्होनें कुछ हिंदी फिल्मों में भी काम किया है।
विज्ञापन
गौतमी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@gautamikapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक समय पर छोटे पर्दे का मशहूर चेहरा रहीं गौतमी कपूर एक बार फिर अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने को तैयार हैं। उन्होंने साल 2015 में अभिनय से ब्रेक ले लिया था। उस वक्त वह अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना चाहती थीं, लेकिन अब एक बार फिर से अभिनेत्री अपने अभिनय कौशल का प्रदर्शन करने को तैयार हैं। गौतमी ने टीवी के अलावा कुछ हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। इनमें कुछ ना कहो (2003), फना (2006) और सत्यमेव जयते 2 (2021) शामिल हैं।

विज्ञापन


वापसी को लेकर उत्साहित हैं गौतमी कपूर
अभिनय की दुनिया में वापसी को लेकर गौतमी काफी उत्साहित हैं। अपनी वापसी को लेकर उन्होंने कहा, 'इस साल आप मुझे एक नहीं, बल्कि तीन वेब सीरीज में देखेंगे। मैंने तीसरे शो की शूटिंग भी खत्म कर ली है। मेरे बच्चे अब बड़े हो गए हैं, मेरी बेटी 18 और बेटा 15 साल का है। इसलिए अब मैं अपने करियर पर ध्यान देने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। मुझे विश्वास है कि ये मेरे काम करने का समय है और मैं बहुत शानदार काम करने वाली हूं'। अभिनेत्री ने आगे कहा, 'मैंने तो राम को भी बोला है कि अब मैं काम करती हूं तुम रिटायरमेंट ले सकते हो'।
Vicky Kaushal-Sunny Kaushal: सनी ने उड़ाया विक्की के गाने का मजाक, कहा- गाना शुरू कर देगा तो दिक्कत हो जाएगी
विज्ञापन


'टीवी पर मुख्य किरदारों को मिलती है तव्वजो'
इससे पहले भी उन्होंने टीवी पर काम करने को लेकर बातचीत की थी। इसमें उन्होंने कहा था, 'मुझे शो के लिए फोन आते हैं, लेकिन वो उस तरह का काम नहीं होता, जो मैं टीवी पर करना चाहती हूं। जब मैं निर्माताओं से अपने रोल के बारे में पूछती हूं, तो उनका जवाब होता है कि हीरो की मां का रोल है या भाभी का रोल है, लेकिन मै उनसे फिर पूछती हूं की शो में मेरे किरदार की क्या भूमिका है? दुर्भाग्यवश वह सवाल समझ ही नहीं पाते। ऐसे शो में सिर्फ मुख्य किरदारों को तव्वजो दी जाती है'।
विज्ञापन

Animal: दूसरी बार देखने के बाद संजय गुप्ता को पसंद आई रणबीर की एनिमल, बोले-तारीफ करने में हिचक नहीं होनी चाहिए

महेका मीरपुरी के फैशन इवेंट में लिया हिस्सा
गौतमी डिजाइनर महेका मीरपुरी के फैशन इवेंट में पहुंची थीं। इवेंट की थीम के मुताबिक वे रेट्रो पोशाक में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने अस्सी और नब्बे के दशक वाले रेट्रो फैशन को लेकर अपनी पसंद का इजहार भी किया। उन्होंने कहा, 'रेट्रो फैशन का दौर मेरा पसंदीदा वक्त था। उस वक्त के बेल बॉटम पैंट्स, बेल स्लीव्स, बड़े शेड्स,बड़े आभूषण और बाल बनाने के तरीकों से मुझे प्यार है'। गौतमी ने बताया कि रेट्रो फैशन के दौर में उन्हें साधना, मुमताज और जीनत अमान का फैशन काफी आकर्षित करता था। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि वह रेट्रो दौर की किस अभिनेत्री का किरदार करना चाहेंगी? इस पर गौतमी ने कहा, 'मैं शान फिल्म में परवीन बॉबी का किरदार निभाना चाहूंगी'।
Thug Life: जैसलमेर में कमल हासन की 'ठग लाइफ' की शूटिंग शुरू, फिल्म के सेट पर शामिल हुए सिम्बू, तस्वीरें वायरल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें