शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म जगत में काफी दिनों से नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला का नाम एक साथ लिया जा रहा है। कहा जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन दोनों के बीच कुछ-कुछ होने की अफवाहों को एक बार फिर से हवा मिल गई है। इस कथित अफेयर को सच बताने के लिए सोशल मीडिया यूजर्स ने इस बार भी उसी तरकीब का इस्तेमाल किया है, जिसे कुछ महीनों पहले इस्तेमाल किया था। आइए जानते हैं कि क्या है दोनों से जुड़ा ताजा मामला और क्यों अफवाहों का बाजार एक बार फिर से गर्म है।
सोशल मीडिया यूजर्स ने ऐसे लगाया पता!
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की नई इंस्टाग्राम पोस्ट ने फिर से खलबली मचा दी है। दोनों की पोस्ट में समानता देखकर, सोशल मीडिया यूजर्स इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि दोनों के बीच कुछ पक रहा है। दरअसल, शोभिता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जीप सफारी की एक तस्वीर अपलोड की है। वहीं, नागा चैतन्य ने भी अपने हैंडल पर घूमने के दौरान की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह सूर्यास्त का आनंद लेते दिख रहे हैं। यह तस्वीर भी किसी जंगल के इलाके की दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि यह दोनों तस्वीरें एक ही जगह की है।
Vicky Kaushal-Sunny Kaushal: सनी ने उड़ाया विक्की के गाने का मजाक, कहा- गाना शुरू कर देगा तो दिक्कत हो जाएगी
पहले भी अपनाया था यही तरीका
सोशल मीडिया यूजर्स पहले भी शोभिता और नागा की पोस्ट में समानता देख चुके हैं। दरअसल, शोभिता धुलिपाला ने पिछले साल अमेरिकी अभिनेता मैथ्यू मैक्कनौगी की किताब की फोटो साझा की थी। उस फोटो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स को नागा की एक इंस्टाग्राम पोस्ट याद आ गई थी। नागा चैतन्य भी उसी किताब की तस्वीर को पहले अपलोड कर चुके थे। उस वक्त भी दोनों के बीच अफेयर होने की जमकर चर्चा हुई थी।
Thug Life: जैसलमेर में कमल हासन की 'ठग लाइफ' की शूटिंग शुरू, फिल्म के सेट पर शामिल हुए सिम्बू, तस्वीरें वायरल
सामंथा रुथ प्रभु से लिया था तलाक
नागा चैतन्य ने 7 अक्तूबर, 2017 को सामंथा रुथ प्रभु से शादी की थी। साल 2009 में फिल्म ‘ये माया चेस्वे’ के सेट पर दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। शादी के चार साल बाद दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया था। लोग इन दोनों की जोड़ी पर खूब प्यार बरसाते थे।
Animal: दूसरी बार देखने के बाद संजय गुप्ता को पसंद आई रणबीर की एनिमल, बोले-तारीफ करने में हिचक नहीं होनी चाहिए