बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' इन दिनों काफी चर्चा बटोर रही है। फिल्म में एक से बढ़कर एक कलाकार पुलिस की वर्दी पहने नजर आने वाले हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर ये अफवाह काफी फैल रही है कि इस फिल्म में टीवी शो 'एफ.आई. आर.' में इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला की भूमिका में नजर आ चुकीं मशहूर अभिनेत्री कविता कौशिक भी नजर आने वाली हैं। सोशल मीडिया पर लोग दीपिका के किरदार शक्ति शेट्टी की तुलना कविता कौशिक की चंद्रमुखी वाली भूमिका से कर रहे हैं। इस बीच अब अभिनेत्री ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है।
'सिंघम अगेन' में कैमियो की अफवाहों पर कविता कौशिक ने दी प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर अभिनेत्री के कई फैंस ने इच्छा जाहिर की वह कविता कौशिक को रोहित शेट्टी की इस कॉप यूनिवर्स में देखना चाहते हैं। कुछ दिनों पहले एक फैन ने एक्स पर लिखा, मैम, सुनने में आ रहा है कि सिंघम अगेन में आपका भी कैमियो है, चंद्रमुखी चौटाला के रूप में।" इस पर जवाद देते हुए अभिनेत्री ने इन बातों को महज अफवाह ही बताया है। उन्होंने एक्स पर स्पष्ट करते हुए लिखा,"सॉरी दोस्त, ये एक अफवाह है, ओरिजिनल के लिए कोई जगह नहीं है"। सोशल मीडिया पर फैंस अभी भी अभिनेत्री के फिल्म में होने की उम्मीद जता रहे हैं।
Mallika Sherawat: 'बोल्ड सीन' के लिए शर्मिंदा करती थीं अभिनेत्रियां, तब महेश भट्ट के सामने रोई थीं मल्लिका
साल 2024 में की थी टीवी इंडस्ट्री छोड़ने की घोषणा
बता दें कि जुलाई 2024 में, कविता ने एक ही तरहे के कंटेंट दिखाए जाने की वजह से टीवी इंडस्ट्री छोड़ने की घोषणा की थी। उन्होंने कथित तौर पर कहा था, "टीवी कंटेंट लगातार एक जैसी चीजें ही दिखा रहा है, इसलिए मैं इसका हिस्सा नहीं बनना चाहती। एक समय था, जब टीवी प्रगतिशील था और हमारे पास अलग-अलग तरह के शो थे। इसमें विविधता थी और सभी के लिए मनोरंजन था, लेकिन अब, हम जिस तरह का कंटेंट दिखा रहे हैं, वह युवा पीढ़ी के लिए वाकई में खराब है।" अभिनेत्री ने कथित तौर पर आगे कहा था कि हमारे देश में रियलिटी शो और धारावाहिकों में, जिस तरह का पिछड़ापन दिखाया जाता है, उसका असर लोगों पर भी पड़ता है और वह भी इसका हिस्सा रही हैं, इसका उन्हें खेद है।
Joseph Gordon-Levitt: जोसेफ गॉर्डन-लेविट ने की गंगूबाई काठियावाड़ी की जमकर तारीफ, कह डाली यह बड़ी बात
दिवाली पर रिलीज होगी 'सिंघम अगेन'
बताते चलें कि इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही फिल्म 'सिंघम अगेन' में कई सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं। हाल में ही फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है, जो हिंदी फिल्म इतिहास का सबसे लंबा ट्रेलर था। इसमें अजय देवगन, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान आदि कई कलाकार नजर आए हैं। फिल्म सिंघम फ्रेंचाइजी की पाचंवीं किस्त है। हाल में ही निर्देशक रोहित शेट्टी ने घोषणा की है कि 18 अक्तूबर को इस फ्रेंचाइजी की पहली किस्त 'सिंघम' को फिर से रिलीज किया जाएगा, ताकि दर्शकों को एक बार फिर याद दिलाया जा सके कि इसकी शुरुआत कैसे हुई थी। बात करें 'सिंघम अगेन' की, तो ये फिल्म 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, जहां इसकी टक्कर कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' से होने वाली है।
शरवरी ने तस्वीरें साझा कर अपनी आगामी फिल्म 'अल्फा' को लेकर कही ये बात