अभिनेता रणदीप हुडा की फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म को दर्शकों की ओर से कोई खास प्रतिक्रिया नहीं मिली। फिल्म ने जैसे-तैसे करके बॉक्स ऑफिस पर अपने दिन बिताए। रणदीप हुड्डा की बात करें तो उनके लिए यह फिल्म बेहद खास है। इसी से उन्होंने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने कई आर्थिक चुनौतियों को सामना किया था। अब इस बारे में उन्होंने खुलकर बात की है।
हुड्डा ने कहा- प्रोफिट में हूं
मालूम हो कि रणदीप हुड्डा ने अपनी फिल्म में पैसा लगाने के लिए अपने मुंबई के फ्लैट को बेच दिया था। हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में अभिनेता ने बताया कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की जो कमाई हुई, उससे उनके द्वारा लगाई रकम की भरपाई हो गई है। उन्होंने कहा कि वे प्रोफिट में हैं।
पिता से यह मजाक करते हैं रणदीप हुड्डा
रणदीप ने बताया कि वे संपत्ति को लेकर अपने पिता से मजाक भी करते रहते हैं। वे अपने पिता से और प्रॉपर्टी खरीदने के लिए कहते हैं ताकि उसे अगली फिल्म बनाने के लिए बेच सकें। रणदीप ने बताया कि फिल्म बनाने के दौरान उन्हें काफी फँसा हुआ महसूस हो रहा था। पैसे की कमी के चलते उन्होंने अपने पिता से बात की थी, जिसके बाद उन्होंने रणदीप की परेशानी को दूर किया था।
केकेआर की हार ने शाहरुख को किया मायूस, तस्वीर देख फैंस हुए भावुक
पिता को डर था कि मैं अपने सारे पैसे खो दूंगा
लोगों ने रणदीप को फिल्म में अपना पैसा लगाने को लेकर चेताया था। पैसे की कमी होने पर रणदीप को अपने पिता से मदद लेनी पड़ी थी। रणदीप ने बताया कि उनके पिता उनके लिए पैसा बचाने की कोशिश करते आ रहे हैं। पिता को डर है कि वे महिलाओं और घोड़ों पर अपना सारा पैसा बहा देंगे। इसी के चलते पिता ने रणदीप की तरफ से पैसा बचाना शुरू कर दिया था, जिससे उन्होंने मुंबई में कुछ फ्लैट खरीद लिए थे।
AR Rahman-Taylor Swift: क्या टेलर स्विफ्ट के साथ काम करने जा रहे हैं एआर रहमान? खुद किया खुलासा!
अब तक हुई इतनी कमाई
स्वातंत्र्य वीर सावरकर की कमाई कुछ खास नहीं हो पाई। सैकल्निक के अनुसार, फिल्म ने अब तक 23.99 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म सिनेमाघरों में अपने आखिरी दिन गिन रही है। रणदीप का कहना है कि आईपीएल और लोकसभा चुनाव के कारण फिल्म की कमाई पर असर पड़ा है।
Raveena Tandon: रवीना टंडन ने खोला इंडस्ट्री का राज, कहा- 'हीरो को एक फिल्म में जितना मिलता था, उतना हमें..'