फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: अमिताभ के फैन ने पोस्ट कर दी गणतंत्र दिवस की फोटो, बिग-बी को देनी पड़ी नसीहत

Sun, 15 Aug 2021 01:10 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • शुभकामना देते वक्त फैन कर गया गलती, अमिताभ ने दी सही जानकारी
  • ट्वीट हुआ वायरल और लोग लेने लगे चुटकी
विज्ञापन
फैन को अमिताभ बच्चन ने दिया ट्वीट का जवाब - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्सर देखा जाता है फैंस अपने कलाकार के बारे लिखते समय गलती कर बैठते हैं। लेकिन इस बार अमिताभ बच्चन के फैन ने कुछ ऐसा लिखा कि उन्हें खुद जवाब देना पड़ गया। दरअसल, उनके एक फैन ने स्वतंत्रता दिवस की जगह गणतंत्र दिवस की बधाई वाला फोटो पोस्ट कर दिया। इस पोस्ट में फोटो अमिताभ की ही लगी थी। 

विज्ञापन


अमिताभ के फैन ने ट्वीट किया, 'स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना.. मेरे प्यारे गुरुजी @SrBachchan सर जी और #ABEF ये आन तिरंगा है ये शान तिरंगा है अरमान तिरंगा है अभिमान तिरंगा है मेरा जान तिरंगा।


इसके बाद अमिताभ बच्चन पर रुका नहीं गया और उन्होंने ट्वीट का जवाब देते हुए अपने फैन को सही जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि 'भाई साहेब, ये गलत लिखा हुआ  है! कल 15 अगस्त 'स्वतंत्रता ' दिवस है, INDEPENDENCE DAY। आपने गणतंत्र दिवस लिखा है । गणतंत्र दिवस तो REPUBLIC DAY, होता है।

 

विज्ञापन

इसके बाद ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एक यूजर ने लिखा बंदे को कंफ्यूजन हो गया, वैसे देश में कंफ्यूजन चल रहा है। कुछ लोग तो गब्बर और ठाकुर के मीम बना कर भी पोस्ट कर रहे हैं।  एक ने लिखा कि कोई बात नही सर जी, अनजाने में गलती हो जाती है, अब आपकी यही फोटो मिली होगी तो पोस्ट कर दी भाई ने। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें