फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्नोग्राफी केस: अब एसआईटी करेगी राज कुंद्रा के अश्लील फिल्म रैकेट की जांच

Sat, 14 Aug 2021 04:25 AM IST
Kuldeep Singh एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

  • पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एसआईटी का नेतृत्व एक सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) स्तर का अधिकारी करेंगे और क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट करेंगे।
विज्ञापन
raj kundra and shilpa shetty - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्म रैकेट के खिलाफ जांच का दायरा बढ़ा दिया है। अब इसकी जांच के लिए पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। एसआईटी इसमें फंसे अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी मामले की गहराई से जांच करेगी।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच ने बढ़ाया जांच का दायरा, हर किरदार की होगी निगरानी
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एसआईटी का नेतृत्व एक सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) स्तर का अधिकारी करेंगे और क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट करेंगे। अब तक पोर्नोग्राफी को लेकर तीन अलग-अलग एफआईआर, और अनेक पीड़ितों की शिकायतें दर्ज हुई हैं। यह सभी मामले एसआईटी को हस्तांतरित किए जाएंगे। एसआईटी इस मामले की निगरानी करेगी और हर कड़ियों को जोड़ते हुए आरोपियों पर कानूनी शिकंजा कसेगी।

 एडल्ट कंटेंट से जुड़े केस में राज कुंद्रा मुख्य आरोपी हैं। पुलिस कुंद्रा को ही पोर्न फिल्मों का सरगना मान रही है। पुलिस ने पोर्न फिल्में बनाने और उसे एप्स और ओटीटी प्लैटफार्म पर प्रसारित करने के आरोप में कुंद्रा को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था। कुंद्रा 27 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में रहे और अब न्यायिक हिरासत में आर्थर रोड जेल में हैं। इस बीच कुंद्रा ने चार बार जमानत के लिए याचिका दायर की जो नामंजूर कर दी गई। अब आगामी 20 अगस्त को फिर उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें