फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elvish Yadav: 'मुझे बचकानी हरकतें नहीं पसंद', मनीषा रानी को अनफॉलो करने पर पहली बार बोले एल्विश यादव

Fri, 29 Mar 2024 11:20 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में, एक इंटरव्यू में एल्विश यादव से मनीषा को लेकर सवाल किया गया। एल्विश से पूछा गया कि उन्होंने मनीषा रानी को क्यों अनफॉलो किया था।
विज्ञापन
एल्विश यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच दिन जेल में बिताने के बाद गुरुग्राम की एक अदालत ने यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश यादव को जमानत दे दी। जिसके बाद वह अपने घर पहुंचे और फैंस के साथ अपना अनुभव साझा किया था। इस बीच एक अपडेट ये भी था कि एल्विश यादव और मनीषा रानी के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा. जो दोस्ती बिग बॉस में शुरू हुई थी वो टूटती दिख रही थी। अब एल्विश ने इस पर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि आखिर उन्होंने मनीषा रानी को क्यों अनफॉलो किया था।
विज्ञापन


मनीषा रानी को लेकर कही यह बात
हाल ही में, एक इंटरव्यू में एल्विश यादव से मनीषा को लेकर सवाल किया गया। एल्विश से पूछा गया कि उन्होंने मनीषा रानी को क्यों अनफॉलो किया था। इस पर एल्विश ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा, मनीषा से मेरी बात नहीं हुई और उसी ने पहले मुझे अनफॉलो किया था, ये मुझे किसी ने बताया, क्योंकि मुझे नहीं पता थी इसकी वजह। मैं इन सब पर इतना ध्यान भी नहीं देता हूं क्योंकि मुझे यह सब काफी बचकानी चीजें लगती हैं और मेरे पास इतना समय नहीं है कि मैं इस चीज को लेकर सोचू।

मैक्सटर्न कंट्रोवर्सी  पर तोड़ी चुप्पी
एल्विश से मैक्सटर्न कंट्रोवर्सी पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा,उसने कुछ बोला, मैंने लड़ाई करी, उसे थोड़ी लग गई, लेकिन अब सब नार्मल हो गया है। ऐसा नहीं कि ये दबाव में किया है दूसरी चीज  यह है कि मुझे तो कभी-कभी लगता है कि मेरे पीछे कोई तो लग रखा है ऐसा किसी और के साथ क्यों नहीं हो रहा। मतलब मुझे ही क्यों टारगेट कर रखा है हर जगह की इसको ही गलत दिखाओ।
विज्ञापन


फैंस में जश्न का माहौल
एल्विश यादव को जमानत मिलने की खबर आते ही उनके समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर यू-ट्यूबर के समर्थकों ने नोएडा पुलिस पर बगैर किसी सबूत के गिरफ्तार करने का आरोप लगाया। आलम यह रहा कि सोशल मीडिया पर एल्विश यादव और नोएडा पुलिस भी फिर से ट्रैंड करने लगे। 
विज्ञापन


Crew Review: हिंदी सिनेमा की कॉमेडी फ्रेंचाइजी में आधी आबादी की धमक, करीना, तब्बू और कृति की गर्लगैंग पॉवर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें