फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepak Tijori: सैफ-अमृता को लेकर दिए बयान पर दीपक तिजोरी की सफाई, बोले- 'मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर...'

Mon, 06 May 2024 02:04 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला

सार

अभिनेता दीपक तिजोरी ने कुछ दिनों पहले सैफ अली खान और अमृता सिंह से जुड़ा एक बयान दिया था। जिसके बाद उस बयान ने काफी सुर्खियां बटोरीं। हालांकि, दीपक इस से बुरी तरह आहत हैं। उन्होंने अब अपने बयान पर सफाई दी है। 
विज्ञापन
सैफ अली खान-अमृता सिंह-दीपक तिजोरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ दिनों पहले अभिनेता दीपक तिजोरी ने एक बयान दिया था। इसमें उन्होंने कहा था कि उनकी फिल्म 'पहला नशा' में शाहरुख, सैफ अली खान, सलमान आदि स्टार्स कैमियो करने वाले थे। इस सीन में सभी सितारों को एक फिल्म प्रीमियर में भाग लेते दिखाया जाना था। इसका जिक्र करते हुए दीपक ने कहा था कि जब इस कैमियो की शूट के लिए सैफ निकल रहे थे, तो उनकी तत्कालीन पत्नी अमृता, इस बात से काफी हैरान थीं। जिसके बाद दीपक के इस बयान ने खूब सुर्खियां बटोरीं। जिसके बाद सभी ने यह लिखा कि अमृता ने सैफ को इस फिल्म में कैमियो करने और इसे सपोर्ट करने से मना किया था। 

विज्ञापन


बयान को तोड़ा-मरोड़ा गया
जिस तरह से उनके बयान को मीडिया में प्रमुखता दी गई, उससे दीपक काफी आहत हैं। उन्होंने कहा की उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। उन्होंने अब अपने उस बयान का मतलब साफ किया है। अपने बयान का जिक्र करते हुए दीपक ने कहा, "मैं कुछ साफ करना चाहूंगा। मैंने हाल में जो कहा, उसे तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। मुझसे पूछा गया था कि मैंने 'पहला नशा' के प्रीमियर सीन में इतने सारे सितारों को एक साथ कैसे ला पाया था? इस पर मैंने जवाब दिया था, हम सब दोस्त थे। इसलिए हम सब हर संभव एक-दूसरे को सपोर्ट करते थे। इसके बाद मैंने कहा था, जब सैफ अली खान तैयार हो रहे थे, अमृता ने उनसे पूछा था कि वह कहां जा रहे हैं? जिसपर उन्होंने जवाब दिया था कि वह दीपक की फिल्म में प्रीमियर सीन शूट करने जा रहे हैं। इस पर अमृता ने जवाब दिया था, 'क्या बात है! आपकी पीढ़ी के कलाकार काफी अलग हैं। हमने एक-दूसरे को कभी इस तरह से सपोर्ट नहीं किया। आप लोगों की दोस्ती को मानना पड़ेगा'।"
Bhaiyyaji Vs TFM 3: मनोज की सौवीं फिल्म पर एक ओटीटी भारी, ‘द फैमिली मैन’ के लिए बदला ‘भैयाजी’ का प्रमोशन प्लान
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बना दी घटिया हेडलाइन
दीपक ने आगे कहा कि इस बयान से उनका यही मतलब था, लेकिन सभी ने लिखा कि अमृता ने सैफ को सपोर्ट करने से मना किया था। यह बिल्कुल भी सच नहीं है। उन्होंने आगे जोड़ा, 'अमृता एक खूबसूरत और जिंदादिल महिला हैं। वह हर अभिनेता को काफी सपोर्ट करती रहीं हैं पर लोगों ने इसे  इतनी घटिया हेडलाइन बना दी। मैं जब उठा तो उन सभी बातों को पढ़ कर बहुत दुख हुआ, जिन्हें मैंने कभी कहा ही नहीं'।
Laapataa Ladies: डिज्नी के शो में भी दिखा 'लापता लेडीज' के दीपक का धमाल, इस सीरीज में पहचान पाना है मुश्किल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें